Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से इस महीने करने वाली है शादी, इस तारिख को समुद्र किनारे सात फेरे लेगी एक्ट्रेस !

नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय के फैंस के लिए गुड न्यूज़ है। एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी को लेकर लंबे समय से अफवाहों का बाजार गर्म है। बीते दिनों ऐसी अफवाह थी कि मौनी रॉय दुबई में शादी करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने इंडिया में ही शादी करने का फैसला किया है।

07:43 PM Jan 12, 2022 IST | Desk Team

नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय के फैंस के लिए गुड न्यूज़ है। एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी को लेकर लंबे समय से अफवाहों का बाजार गर्म है। बीते दिनों ऐसी अफवाह थी कि मौनी रॉय दुबई में शादी करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने इंडिया में ही शादी करने का फैसला किया है।

नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय के फैंस के लिए गुड न्यूज़ है। एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी को लेकर लंबे समय से अफवाहों का बाजार गर्म है। बीते दिनों ऐसी अफवाह थी कि मौनी रॉय दुबई में शादी करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने इंडिया में ही शादी करने का फैसला किया है। मौनी रॉय दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी रॉय इस महीने की 27 तारीख को गोवा में सूरज नांबियार से शादी करने वाली हैं। 
Advertisement
एक्ट्रेस के करीबी सूत्रों ने बताया है कि शादी के लिए गोवा का फाइव स्टार रिसॉर्ट बुक किया गया है। मेहमानों का गोवा जाना शुरू भी हो गया हैं, लेकिन मेहमानों को इस बारे में चुप्पी साधे रहने को कहा गया है। सूत्र के अनुसार मौनी रॉय की शादी में सभी मेहमानों को अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट ले जाने ज़रूरी है। वागातोर बीच के पास वेस्ट गोवा में शादी का इंतज़ाम रखा गया है। 
खबर है कि शादी दोपहर समुद्र किनारे होगी। शादी के बाद 28 जनवरी को मौनी रॉय और सूरज नांबियार अपने करीबी दोस्तों और परिवार वालों के लिए एक खास रिसेप्शन पार्टी का भी इंतज़ाम करेंगे। शादी के डांस की रिहर्सल भी शुरू हो गयी है। बात करें मेहमानों की तो मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी में फिल्ममेकर करण जौहर, एकता कपूर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया सहित कई सितारों की आने की संभवाना है। 
वहीं खबरें तो यह भी थीं कि 2020 में लॉकडाउन के वक्त ही मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने शादी कर ली थी, लेकिन बाद में मौनी ने इसका खण्डन किया, उन्होंने कहा कि यह खबरे सच नहीं है। आपको बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं।
Advertisement
Next Article