W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MP: शाम पांच बजे तक 71.16 प्रतिशत मतदान, भाजपा-कांग्रेस के बीच चल रहा मुकाबला

06:38 PM Nov 17, 2023 IST | Prateek Mishra
mp  शाम पांच बजे तक 71 16 प्रतिशत मतदान  भाजपा कांग्रेस के बीच चल रहा मुकाबला
Advertisement

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को हो रहे मतदान में शाम पांच बजे तक कुल 71.16 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। एक चुनाव अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

HIGHLIGHTS
  • शाम पांच बजे तक 71.16% वोटिंग
  • कुल 2,533 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत
  • 3 दिसंबर को आएगा परिणाम

नक्सल प्रभावित बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिलों में मतदान अपराह्न तीन बजे समाप्त हो गया, जबकि राज्य के बाकी इलाकों में मतदान शाम छह बजे तक जारी रहा। अधिकारी ने बताया कि राज्य के सभी 230 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।

उन्होंने बताया कि बालाघाट जिले की नक्सल प्रभावित बैहर सीट पर 80.38 प्रतिशत, लांजी में 75.07 प्रतिशत और परसवाड़ा में 81.56 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में चुनाव मैदान में कुल 2,533 उम्मीदवार हैं, जिनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके पूर्ववर्ती तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जैसे राजनीतिक दिग्गज शामिल हैं।

 

 

 

Advertisement
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
Advertisement
×