Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

MP संकट : शिवराज सिंह ने दिग्विजय को बताया देश का सबसे बड़ा ड्रामेबाज

मध्य प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह को देश का सबसे बड़ा ड्रामेबाज बताया।

03:51 PM Mar 18, 2020 IST | Desk Team

मध्य प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह को देश का सबसे बड़ा ड्रामेबाज बताया।

मध्य प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह को देश का सबसे बड़ा ड्रामेबाज बताया। बेंगलुरु में बुधवार की सुबह उस रिजॉर्ट के पास नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला जहां मध्यप्रदेश के बागी कांग्रेस विधायक ठहरे हुए हैं। बेंगलुरु में बुधवार की सुबह उस रिजॉर्ट के पास नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला जहां मध्य प्रदेश के बागी कांग्रेस विधायक ठहरे हुए हैं। 
Advertisement
पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पुलिस पर विधायकों से मुलाकात न करने देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। मध्यप्रदेश में चल रहे राजनीतिक संकट के मद्देनजर यहां ग्रेस रिसॉर्ट में ठहराये गये भाजपा विधायकों से मिलने पहुंचे चौहान ने  कहा ‘‘दिग्विजय सिंह जी देश के सबसे बड़े ड्रामेबाज हैं। आज उनको (अपने) विधायक याद आ रहे हैं।’’

कोरोना वायरस : देश में 152 पहुंची संक्रमित लोगों की संख्या, नोएडा में 1 और बेंगलुरु में 2 नए मामले आए सामने

उन्होंने कहा, ‘‘बेंगुलुरू में रह रहे मध्य प्रदेश के बागी कांग्रेस विधायक इतने त्रस्त थे कि वो वीडियो जारी करके कह रहे हैं कि हमें सिंह से नहीं मिलना है।’’चौहान ने दिग्विजय एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘जब कर सकते थे, तब किया नहीं। अब इन विधायकों की लौट आने की बात कर रहे हैं।’’उन्होंने कहा कि इन बागी विधायकों ने आज फिर वीडियो जारी करके साफ कर दिया है कि वे कमलनाथ सरकार से त्रस्त एवं परेशान थे।
चौहान ने बताया, ‘‘इसके अलावा, इन बागी विधायकों ने वीडियो में साफ कहा है हमें ना तो दिग्विजय सिंह से मिलना है और ना किसी से बात करना है।’’उन्होंने कहा, ‘‘अब कमलनाथ जी को भी ये बागी विधायक याद आ रहे हैं। सवा साल से आप (कमलनाथ) क्या कर रहे थे?’’चौहान ने कहा कि जब कमलनाथ की सरकार गिरने की कगार पर है, तब इन विधायकों को याद किया जा रहा है।
उन्होंने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, ‘‘मध्यप्रदेश को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया। इस सरकार में जनता त्रस्त एवं परेशान है। और अब उनके विधायक ही कह रहे हैं कि सरकार और इनके साथ हम नहीं हैं।’’चौहान ने दावा किया कि अब कमलनाथ अपनी सरकार को बचा नहीं सकते।
गौरतलब है कि कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए उसके प्रतिष्ठित युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी छोड़ दी और इसके बाद मध्यप्रदेश से पार्टी के 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। इनमें से अब छह के इस्तीफे स्वीकार किये गये हैं। इसके साथ 15 महीने पुरानी कमलनाथ सरकार गिरने के कगार पर पहुंच गई है। सिंधिया 11 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए थे।
Advertisement
Next Article