मेरी बहन लापता थी, घर पहुंचा तो खून के...ड्रम के बाद अब बक्से में शव मिलने से हड़कंप
MP Green Box Murder Case: आए दिन कई आपराधिक मामले सामने आते हैं। जिससे सुनने के बाद आप एक पल के लिए सन्न हो जाते हैं। मध्यप्रदेश के मैहर से दिलदहला देने वाली एक खबर सामने आई है। धार्मिक नगरी से इस तरह की घटना का सामने आना सभी के लिए चिंता का विषय है। मैहर में अब हरा ड्रम, नीले ड्रम के बाद हरा बक्सा सुर्ख़ियों में हैं। वजह है हरे बक्से में शव का मिलना। पुलिस को यहां एक हरे बक्से में एक महिला का शव मिला, जिसे देखने के बाद पुलिस की हैरान हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
क्या है पूरा मामला?
धार्मिक नगरी मैहर से डरा देने वाली एक घटना सामने आई है। मैहर के महराजा नगर के आंध्रा टोला की यह पूरी घटना ने लोगों का दिमाग हिला दिया है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, महिला अनीता चौधरी (40) पिछले 27 अगस्त से लापता थी और अपने घर पर अकेले रहती थी।
संदिग्ध हालात में महिला का शव
Maihar Woman Body Found In a Box: सतना जिले के मैहर के महाराजा नगर अंध्राटोला इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव घर के अंदर रखे एक बक्से से बरामद हुआ। संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर घटनास्थल की गहन जांच की। महिला की पहचान अनीता चौधरी के रूप में हुई है, जो अपने पति की मृत्यु के बाद अकेली रह रही थीं।
MP Green Box Murder Case: अनीता कई दिनों से लापता
बताया जा रहा है कि अनीता पिछले तीन दिनों से लापता थीं। उनके छोटे भाई संतोष चौधरी ने देवीजी चौकी में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी सिलसिले में जब संतोष एक रिश्तेदार के साथ अनीता के घर पहुंचे, तो घर पर ताला लगा मिला और अंदर से कोई हलचल नहीं हो रही थी। ताला तोड़कर अंदर घुसने पर घर से तेज दुर्गंध आ रही थी और बक्से के नीचे खून के धब्बे नजर आए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
Police Action: पुलिस की कार्रवाई जारी
Maihar Woman Body Found In a Box: घटना की जानकारी मिलते ही रविवार देर रात मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सतना से डॉग स्क्वाड टीम को भी बुलाया गया। तलाशी के दौरान घर में रखे एक बक्से को खोला गया, जिसमें कपड़े में लिपटा हुआ अनीता का शव मिला।
पुलिस ने क्या बताया?
Maihar Woman Body Found In a Box: पुलिस ने घर को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके से कुछ मोबाइल नंबर भी बरामद हुए हैं, जिनके आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह प्रथम दृष्टया हत्या का मामला है और जल्द ही इसकी सच्चाई सामने लाई जाएगी। इस घटना ने इलाके में दहशत और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोग स्तब्ध हैं और महिला की हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
ये भी पढ़ें : मामा को भांजी से प्यार! नहीं बनी दुल्हन तो कर दिया बड़ा कांड, सच जानकर पुलिस भी हैरान