For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MP में फिर हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 SAS अधिकारियों के तबादले

01:18 PM Mar 15, 2024 IST | NAMITA DIXIT
mp में फिर हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल  16 sas अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से देर रात राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की गई है। इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय पर सचिव महिप किशोर तेजस्वी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजगढ़ बनाकर भेजा गया है।

  • MP में फिर हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
  • 16 SAS अधिकारियों के तबादले
  • तबादले की सूची जारी की गई

अरविंद कुमार सिंह को मंडला से अनूपपुर भेजा गया

तो वहीं संयुक्त कलेक्टर कटनी संस्कृति मुदित लटूरिया को संयुक्त कलेक्टर सीधी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह संयुक्त कलेक्टर जबलपुर अदिति यादव को सागर, संयुक्त कलेक्टर सीहोर सतीश कुमार राय को हरदा, अरविंद कुमार सिंह को मंडला से अनूपपुर भेजा गया है। अपर कलेक्टर भिंड राजकुमार खत्री को नगर पालिका निगम सागर का आयुक्त बनाया गया है, जबकि जयप्रकाश सैयाम को अपर कलेक्टर बैतूल से भू प्रबंधन अधिकारी जबलपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

फिर उज्जैन पहुंचे संदीप सोनी

इसके अलावा अपर कलेक्टर बालाघाट ओमप्रकाश सनोडिया को हाउसिंग कारपोरेशन के महाप्रबंधक के रूप में भोपाल में पदस्थ किया गया है। वहीं महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी का पिछले दिनों अपर कलेक्टर निवाड़ी के रूप में नई पोस्टिंग के साथ ट्रांसफर हुआ था।

इन अधिकारियों को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

बता दें नर्मदा घाटी विकास विभाग की उपसचिव वर्षा सोलंकी को पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार प्रभारी डिप्टी कलेक्टर मंदसौर स्वाति तिवारी को आगर मालवा, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर सीहोर मनीष शर्मा को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रायसेन, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर नरसिंहपुर अनीता पटेल को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बैतूल के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×