Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मप्र : भोजन की तलाश में भटका सियार सिंहो के बाड़े में कूदा, सूंरग में छिपकर बचाई जान

इंदौर में भोजन-पानी की तलाश में जंगल से भटका एक सियार बुधवार को कमला नेहरू चिड़ियाघर में घुसने के बाद सिंहों के बाड़े में कूद गया। सिंहों द्वारा शिकार के लिए पीछा किए जाने पर सियार ने बाड़े की एक पतली सुरंग में छिपकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।

09:44 PM Apr 13, 2022 IST | Desk Team

सोशल मीडीया पर जमकर वायरल हो रहा हैं वीडीयो 
इस दिलचस्प घटनाक्रम को एक दर्शक ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चिड़ियाघर प्रभारी उत्तम यादव ने  एक समाचार एजेंसी को बताया, ‘‘सिंहों के बाड़े में कूदने वाला सियार हमारे चिड़ियाघर का नहीं है। वह भोजन-पानी की तलाश में जंगल से भटककर शहर में दाखिल हुआ और उस हिस्से से चिड़ियाघर में घुस गया जो नाले से सटा है। 
पतली सूरंग में घुसकर बचाई जान 
उन्होंने बताया कि करीब 10 महीने का सियार संभवत: सिंहों को परोसे गए मांस की गंध पाकर एक पेड़ पर चढ़ा और उनके बाड़े में घुस गया। यादव ने बताया कि अपने बाड़े में अचानक सियार को देखकर गुस्से में आए सिंहों ने उसे दबोचने के लिए उसका पीछा किया, लेकिन चुस्त सियार कुछ देर तक सिंहों को छकाता रहा और बाद में बाड़े में चूहों की खोदी गई एक पतली सुरंग में छिपकर बैठ गया।
प्रबंधन समिति ने सियार को सुरक्षित निकाला 
उन्होंने बताया कि इस घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर चिड़ियाघर प्रबंधन ने भयभीत सियार को सिंहों के बाड़े से सुरक्षित बाहर निकाला।यादव ने बताया,‘‘सियार के सिर, पैरों और पूंछ में पुरानी चोटें मिली हैं। हम चिड़ियाघर के पशु चिकित्सालय में उसका इलाज कर रहे हैं।’’
 
Advertisement
Next Article