टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

एमएस धोनी को डांस का नाम सुनते ही आ गई शर्म, फिर स्टेज पर यूं हुए साक्षी के साथ रोमांटिक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। पिछले साल विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में बाद धोनी

06:34 AM Jan 29, 2020 IST | Desk Team

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। पिछले साल विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में बाद धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। पिछले साल विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में बाद धोनी ने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। क्रिकेट से दूर धोनी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। 
Advertisement
हालांकि धोनी क्रिकेट से जरूर दूर हैं लेकिन चर्चा में वह हमेशा ही बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह पत्नी साक्षी के साथ रोमांटिक होते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि धोनी और साक्षी के लिए बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक ने एक गाना डेडीकेट किया था। धोनी पर बनी फिल्म का गाना कौन तुझे यूं प्यार करेगा अरमान मलिक ने गाया और साथ में वह धोनी को स्टेज पर बुलाने लगे। लेकिन धोनी स्टेज पर आने के बजाए वहां से ही भाग गए। उसके बाद अरमान ने धोनी से कहा कि वह उन्हें स्टेज पर डांस नहीं करा रहे। थोड़ी देर बाद स्टेज पर साक्षी के साथ धोनी आए। 

बता दें कि स्टेज पर आने के बाद इसी गाने पर पत्नी साक्षी के साथ धोनी ने रोमांटिक डांस किया। खबरों के अनुसार दिल्‍ली में हुए इस इवेंट में साक्षी और धोनी ने शिरकत की थी। साक्षी और धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छाया हुआ है। फैन्स को धोनी का यह अंदाज बहुत ही पसंद आ रहा है। 
आईपीएल की तैयारियों में इस समय धोनी लगे हुए हैं। कई बार धोनी को नेट पर झारखंड टीम के साथ प्रैक्टिस करते हुए देखा गया है। हाल ही में सेंट्रल कांट्रैक्ट की सूची बीसीसीआई ने जारी की जिसमें उन्हें किसी भी वर्ग में नहीं रखा गया। उसके बाद तो ऐसी खबरें छा गईं कि इंटरनेशनल क्रिकेट से धोनी जल्द ही संन्यास ले लेंगे। 
Advertisement
Next Article