एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर पत्नी साक्षी ने किया भावुक पोस्ट, तो विराट ने लिखा- 'आपके आगे नतमस्तक हूं'
बीते शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने अलविदा कह दिया। हालांकि धोनी ने संन्यास लेने के बाद उनके साथी
03:23 PM Aug 16, 2020 IST | Desk Team
बीते शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने अलविदा कह दिया। हालांकि धोनी ने संन्यास लेने के बाद उनके साथी खिलाड़ी और अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। एमएस धोनी के रिटायर होने के बाद इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट उनकी पत्नी साक्षी ने किया। इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी के योगदान और उनके व्यक्तित्व को अपने पोस्ट के माध्यम से साक्षी ने सलाम किया। इस पोस्ट में धोनी की एक तस्वीर साक्षी ने शेयर की।
इंस्टाग्राम पर साक्षी ने धोनी के संन्यास के फैसले के बाद एक पोस्ट करते हुए लिखा, आपने जो भी हासिल किया उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आपको बधाई। आपकी उपलब्धियों और आप पर मुझे गर्व है। मुझे पूरा विश्वास है कि अपने जुनून को अलविदा कहते वक्त आपने अपने आंसुओं को रोका होगा। आपकी सेहत, खुशियों और आगे आने वाली खूबसूरत चीजों की कामना करती हूं।
Advertisement
धोनी के लिए एक प्यारा संदेश भी साक्षी ने शेयर किया। साक्षी ने मशहूर अमेरिकी कवयित्री माया एंजेल्यू की पंक्तियां लिखी, लोग भूल जाएंगे आपने जो कहा, लोग भूल जाएंगे आपने जो किया, लेकिन लोग यह कभी नहीं भूलेंगे आपने उन्हें कैसा महसूस कराया।
साक्षी के अलावा भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने भी धोनी के संन्यास के फैसले के बाद एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर लिखकर अपना सिर एमएस धोनी के लिए झुकाया। विराट ने एमएस धोनी के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, एक दिन हर क्रिकेटर के सफर का अंत होता है, लेकिन जब आप किसी को बहुत करीब से जाते हैं और वो इस फैसले का ऐलान करता है, तो आप बहुत भावुक महसूस करते हैं। आपने जो भी इस देश के लिए किया, वो हमेशा लोगों के दिल में रहेगा… लेकिन एक-दूसरे के लिए हमारी जो मुचुअल रिस्पेक्ट रही है वो हमेशा मेरे साथ रहेगी। लोगों ने आपकी अचीवमेंट्स देखीं, मैंने आपको एक शख्स के तौर पर जाना। सबके लिए शुक्रिया कप्तान।’ इसके अलावा विराट ने सुरेश रैना के संन्यास पर भी ट्वीट करके लिखा, ‘टॉप करियर के लिए भावेश बधाई। आगे के लिए गुडलक।
इन खिलाड़ियों ने भी धोनी और सुरेश रैना के रिटायरमेंट के लिए दी बधाई
एमएस धोनी ने 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में वनडे क्रिकेट में आखिरी बार खेला था। इस दौरान 72 गेंदों में 50 रन धोनी ने बनाये थे। चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम के साथ चेन्नई में आयोजित कैंप में फिलहाल धोनी मौजूद हैं। उसके बाद वह यूएई के लिए अगले सप्ताह सीएसके के साथ रवाना होंगे।
Advertisement