बेटी जीवा ने एमएस धोनी का मेकअप करते हुए चेहरे पर ऐसे चलाया ब्रश,वीडियो हुआ वायरल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बहुत समय से क्रिकेट से दूर हैं। करीब 8 महीने बीत चुके हैं उन्हें कोई एक भी इंटरनेशनल मैच खेले हुए।
01:05 PM Feb 17, 2020 IST | Desk Team
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बहुत समय से क्रिकेट से दूर हैं। करीब 8 महीने बीत चुके हैं उन्हें कोई एक भी इंटरनेशनल मैच खेले हुए। एक रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट से 8 महीने दूर रहने के बाद अब एमएस धोनी 1 मार्च को एक बार फिर से प्रेक्टिस पर लौट रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि धोनी 29 मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल में वापसी करने वाले हैं।
इस दौरान धोनी को बीते शुक्रवार को मुंबई के गोरेगांव में देखा गया है। वो मुंबई में एक एड शूट के लिए गए थे। उन्होंने वहां पर दोस्त सपना भवनानी से अपना हेयरकट करवाया है। सपना भवनानी धोनी की खास दोस्त हैं और वह हमेशा अपने हेयरकट सपना से ही कराते हैं। लेकिन इस बीच एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनकी बेटी जीवा धोनी पापा का ब्रश से मेकअप करते हुए दिख रही हैं।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जीवा हाथ में ब्रश लेकर कैसे धोनी का मेकअप करते हुए नजर आ रही हैं और उनके पीछे सपना भवनानी भी खड़ी हुई हैं। धोनी कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनकी गोदी में बैठकर जीवा मेकअप कर रही है। अब सोशल मीडिया की जनता इस वीडियो को खूब पसंद भी कर रही हैं।
यहां देखिए वीडियो…
Advertisement
बता दें कि धोनी ने नौ जुलाई को भारत के विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद अब तक एक भी मैच नहीं खेला है,जिसके बाद वो क्रिकेट से दूर थे और अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इतना ही नहीं बीसीसीआई की अनुबंध सूची से भी धोनी को बाहर कर दिया गया है।
वैसे अब तक महेंद्र सिंह धोनी ने अपने भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर किसी को भी कोई जवाब नहीं दिया है। अब फैंस को एक बार फिर लंबे समय के बाद धोनी को क्रिकेट ग्राउंड में देखने को बेताब हैं।
Advertisement