Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

धोनी ने सेना के कार्यक्रम में गाया- 'पल दो पल का शायर', कहा- कल कोई याद करे न करे.....

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है जिसे उनके फैन्स खूब वायरल कर रहे हैं।

07:31 AM Aug 07, 2019 IST | Desk Team

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है जिसे उनके फैन्स खूब वायरल कर रहे हैं।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है जिसे उनके फैन्स खूब वायरल कर रहे हैं। इन दिनों धोनी क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लेकर सेना के साथ कश्मीर घाटी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह वीडियो सेना के एक कार्यक्रम का है जहां पर धोनी ने बॉलीवुड फिल्म कभी कभी का मशहूर गाना मैं पल दो पल का शायर हूं वो गाया है।
Advertisement
विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हरा दिया था जिसके बाद से यह खबरें आ रही थीं कि धोनी अब क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। वेस्टइंडीज टूर पर जाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा ना बनने के लिए बीसीसीआई से धोनी ने 2 महीने का ब्रेक मांगा था ताकि वह टेरिटोरियल आर्मी में अपनी कुछ सेवाएं दे सकें।
धोनी ने अपनी बटालियन के साथ 31 जुलाई से लेकर 15 अगस्‍त तक कश्मीर घाटी में तैनात रहेंगे। बता दें कि ट्रेनिंग कैंप में सेना के विमान से पांच पैराशूट जंप लगानो के बाद धोनी क्वालिफाइड पैराट्रूपर भी बन चुके हैं। धोनी अपनी इस ड्यूटी में पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी करेंगे। 
धोनी का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह इसमें मैं पल दो पल का राही गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी जितने शांत मैदान पर नजर आते हैं उतना ही ठहराव उनके आवाज में भी है। इस में वीडियो में धोनी ने गाना गाने से पहले कहा कि, कल कोई ओर आएगा जो मेरे से अच्छा खेलेगा। कल दूसरे लोग आएंगे जो आपसे अच्छा देखेंगे। भविष्य में कोई याद करे न करे। ये कोई मायने नहीं रखता। ऐसा कहने के बाद धोनी ने गाना शुरु कर दिया। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने धोनी के आर्मी से जुड़ने के बाद स्पष्ट तौर पर मीडिया से बात करते हुए कहा था कि क्रिकेट में धोनी अभी भी सक्रिय बने हुए हैं।
खबरों की मानें तो ऐसा कहा गया है कि टी20 विश्व कप जो 2020 में होना है उस समय तक धोनी भारतीय टीम का हिस्सा रहेंगे। साथ ही आईपीएल में धोनी खेलते रहेंगे। 
Advertisement
Next Article