टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

धोनी की पत्नी साक्षी ने शेयर की बेटी जीवा की गोद में बच्चे संग तस्वीर, मिलने लगी हैं बधाइयां

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर और पूर्व कप्तान महिंद्र सिंह धोनी बेहद कम सक्रिय सोशल मीडिया पर होते हैं। लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं

01:03 PM Aug 11, 2020 IST | Desk Team

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर और पूर्व कप्तान महिंद्र सिंह धोनी बेहद कम सक्रिय सोशल मीडिया पर होते हैं। लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर और पूर्व कप्तान महिंद्र सिंह धोनी बेहद कम सक्रिय सोशल मीडिया पर होते हैं। लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अकसर वीडियोज और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ऐसे में एक और तस्वीर साक्षी ने इंस्टाग्राम पर साझा की है जिसे फैंस देखकर चौंक गए हैं। 
इंस्टाग्राम साक्षी ने जो पोस्ट की है उसमें दो तस्वीरें हैं जिसमें धोनी की लाडली  जीवा की गोद में एक बच्चा नजर आ रहा है और वह उसके साथ बेहद खुश दिख रही हैं। वहीं इस पोस्ट के वायरल होते ही धोनी को फैंस बधाई देना शुरू हो गए जबकि कुछ लोगों ने कहा कि यह बच्चा हार्दिक पांड्या का है। 
दरअसल टीम इंडिया के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या पिता बने हैं। उनकी पत्नी नताशा ने बेटे को जन्म दिया है। इसलिए फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि हार्दिक पंड्या का यह बच्चा हो सकता है। जबकि धोनी और साक्षी को कुछ लोगों ने बधाई दे दीं। 

Advertisement

एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा, क्या आपका दूसरा बच्चा हुआ है। अन्य यूजर ने कहा, आप दोनों को शुभकामनाएं। जबकि एक और यूजर ने लिखा, क्या यह हार्दिक पंड्या का बेबी है। दरअसल लोगों ने इसलिए सवाल किए क्योंकि इस पोस्ट के साथ साक्षी ने कैप्शन नहीं दिया था बस एक हार्ट वाली इमोजी बनाई। 

बीते 10 अगस्त को साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट साझा की। 5 लाख से अधिक लाइक्स इस पोस्ट को अब तक मिले जबकि हजारों की संख्या में कमेंट किए हैं। ऐसे दी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया-
साल 2010 जुलाई में एमएस धोनी और साक्षी ने शादी की थी। फरवरी 2015 में विश्व कप में भारत के अभियान के दौरान पहली बार पिता धोनी बने थे और तब जीवा का जन्म हुआ।  टीम इंडिया और इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से धोनी खेलते हैं। 
Advertisement
Next Article