For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

औषधीय गुणों से भरपूर है मुलेठी, हृदय स्वास्थ्य के लिए वरदान

मुलेठी का सेवन: हार्ट ब्लॉकेज से बचाव का उपाय

04:35 AM Apr 26, 2025 IST | IANS

मुलेठी का सेवन: हार्ट ब्लॉकेज से बचाव का उपाय

औषधीय गुणों से भरपूर है मुलेठी  हृदय स्वास्थ्य के लिए वरदान

मुलेठी के सेवन से हृदय रोगों की रोकथाम में मदद मिलती है, क्योंकि यह रक्त प्रवाह को सुचारू रखता है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हृदय की सूजन को कम करते हैं। हालांकि, इसे संतुलित मात्रा में ही लेना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन से दुष्प्रभाव हो सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान देना चाहिए।

मुलेठी एक औषधीय जड़ी-बूटी है, जो औषधीय गुणों से भरपूर है। आयुर्वेद में मुलेठी का उपयोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पाने के लिए किया जाता है। मुलेठी का सेवन हार्ट ब्लॉकेज को रोकने में मददगार साबित हो सकता है। मुलेठी का सेवन रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे हृदय तक रक्त (खून) का प्रवाह सुचारू रहता है और हार्ट ब्लॉकेज की आशंका कम हो जाती है। मुलेठी में एंटीऑक्सिडेंट और प्रोटीन जैसे तत्व हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और हृदय संबंधी सूजन को कम करते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। मुलेठी का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करता है, जो हार्ट ब्लॉकेज से बचाव में सहायक होता है।

खाली पेट पपीता खाने के अनगिनत फायदे, जानें कैसे रखता है सेहतमंद

आयुर्वेद में हृदय रोग के मरीजों को तीन से पांच ग्राम मुलेठी के चूर्ण को 15 से 20 ग्राम मिश्री वाले पानी के साथ रोजाना सेवन करने की सलाह दी जाती है, जिससे हृदय की सेहत में सुधार होता है और हार्ट ब्लॉकेज का खतरा भी कम होता है। मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हृदय की सूजन और तनाव को कम करने में कारगर होते हैं, जो हृदय रोगों की रोकथाम में अहम भूमिका निभाते हैं।

हार्ट ब्लॉकेज के अलावा मुलेठी का सेवन मुंह के छाले, गला बैठना, गले की खराश और खांसी के लिए भी किया जाता है। हालांकि, रोग के हिसाब से मुलेठी का सेवन अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है। मुलेठी की तासीर ठंडी होती है। आयुर्वेद के अनुसार, इसका सेवन कोई भी कर सकता है। पित्त प्रकृति के लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि, संतुलित मात्रा में ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। अधिक मात्रा में इसके सेवन से मांसपेशियों में कमजोरी और अन्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इसलिए, इसका सेवन करने से पहले वैद्य से परामर्श जरूर करें। गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना मुलेठी का सेवन कतई नहीं करना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×