For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Mumbai Building Collapse: मुंबई के एंटॉप हिल में गिरी दीवार, दो लोगों की मौत

12:24 AM Jun 15, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Mumbai Building Collapse: मुंबई के एंटप हिल इलाके में हुआ दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला इमारत की दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने ही टीम मौके पर पहुंचे बचाव दल। बृहन्‍नमुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया कि एंटप हिल एरिया के विजय नगर में एक मकान के गिरने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड की टीम तत्‍काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य जारी कर दिया गया। BMC ने भी इस हादसे में दो लोगों के मरने और कुछ के घायल होने की बात कही है।

Advertisement

कुछ दिन पहले मुंबई में ही एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत के स्लैब और पैरापेट का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति और 10 साल के लड़के की मौत हो गई थी। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया था कि घटना रात 11.10 बजे विक्रोली इलाके के कैलास बिजनेस पार्क में हुई थी. गौरतलब है कि मुंबई के कई हिस्‍सों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है।

मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले ही सक्रिय हो चुका है। इसके कारण मुंबई और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग इसको लेकर अलर्ट भी जारी कर चुका है। साथ ही आम लोगों और स्‍थानीय प्रशासन को सतर्कता बरतने की सलाह भी दी गई है। बता दें कि बारिश के मौसम में अक्‍सर मुंबई में हादसे होते हैं। खासकर मकान गिरने से जुड़ी दुर्घटनाएं आमतौर पर होती रहती हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×