Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Mumbai Hit and Run Case : ऑडी कार ने 2 ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर, 4 घायल

05:02 PM Jul 22, 2024 IST | Abhishek Kumar

Mumbai Hit and Run Case : मुंबई के मुलुंड इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने दो खड़े ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी जिससे चार लोग घायल हो गए। वहीं घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Highlights
. Mumbai Hit and Run Case
. ऑडी कार ने 2 ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर
. हादसे में 4 लोग हुए घायल

Mumbai Hit and Run Case

मुंबई के मुलुंड इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने दो खड़े ऑटोरिक्शा को टक्कर मार(Mumbai Hit and Run Case) दी जिससे चार लोग घायल हो गए। वहीं घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। वहीं जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे डम्पिंग रोड पर हुई और हादसे के बाद चालक ऑडी कार वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। उसने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है।

Advertisement

हादसे में 4 लोग हुए घायल

पुलिस ने बताया कि घायलों में दो ऑटोरिक्शा चालक और उनमें सवार दो यात्री हैं जिनमें से एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है।यह घटना वर्ली इलाके में बीएमडब्ल्यू से एक स्कूटी को टक्कर मारने और एक महिला की मौत के बाद हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article