For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MI VS SRH: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा, सूर्यकुमार ने जड़ा शानदार शतक

12:32 AM May 07, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
mi vs srh  मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा  सूर्यकुमार ने जड़ा शानदार शतक

MI VS SRH IPL 2024: आईपीएल 2024 के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुई भिड़ंत। दोनों टीम के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जबाव में मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। साथ ही तिलक वर्मा की महत्वपूर्ण पारी ने 37 रनों का योगदान दिया। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पियूष चावला और हार्दिक पांड्या ने 3-3 विकेट अपने नाम किए हैं।


हैदराबाद के दिए गए 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही। मुंबई इंडियंस के दोनों ओपनर इशान किशन ने 9 रन तो वहीं रोहित शर्मा 4 रन बनाकर आउट हो गए। शुरुआत में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी को देखते हुए यह लगा की इस मैच में भी पिछले मैचों की तरह ही स्थिति होगी। लेकिन यहां से सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की नाबाद साझेदारी ने मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई। सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद पर 102 रन बनाते हुए, 12 चौके और 6 छक्के लगाए। वही दूसरी तरफ तिलक वर्मा ने 32 गेंद पर 37 रन जोड़ते हुए, 6 चौके मारे। दोनों बल्लेबाजों ने नाबाद शतकीय साझेदारी करते हुए मुंबई इंडियंस को वह जीत दिला दी।

सनराइजर्स हैदराबाद की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, जब अभिषेक शर्मा महज 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं मयंक अग्रवाल 5 रन ही बनाकर पवेलियन लौटे। नितीश रेड्डी 20 रन की पारी खेलकर आउट हुए। लेकिन इस मैच में उपयोगी योगदान कप्तान पैट कमिंस ने 35 रन की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 173 रन का मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में सफल रही। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और पीयूष चालवा ने 3-3 विकेट अपने नाम किया है।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×