टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आईपीएल-13 MI vs RR : मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए दिया 194 रनों का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 में राजस्थान रॉयल्स के सामने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 193 रन बनाए हैं।

09:41 PM Oct 06, 2020 IST | Ujjwal Jain

मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 में राजस्थान रॉयल्स के सामने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 193 रन बनाए हैं।

अबू धाबी : मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 में राजस्थान रॉयल्स के सामने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 193 रन बनाए हैं। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 
मौजूदा विजेता के लिए सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 79 रनों की पारी खेली जिसमें 47 गेंदों का सामना कर 11 चौके और दो छक्के मारे। 
हार्दिक ने उनका साथ देते हुए अंत में 19 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 30 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रनों का योगदान दिया। राजस्थान के लिए श्रेयस गोपाल ने दो विकेट लिए, कार्तिक त्यागी और जोफ्रा आर्चर ने एक-एक विकेट लिए। 
Advertisement
Advertisement
Next Article