प्लेऑफ़ में मुंबई इंडियंस का पहुंचना तय, नहीं है यकीन तो देख ले ये प्ले ऑफ समीकरण
NULL
आईपीएल 2018 का सफर जब से शुरू हुआ है तब से मुंबई इंडियंस की टीम के लिए काफी निराशाजनक रहा था। लेकिन अब मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2018 में जोरो-शोरो से वापसी कर ली है। मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने पिछले 4 में से 3मैच जीतकर आईपीएल 2018 में प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा है।
बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम को अपना अंतिम मुकाबला 20मई को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के साथ खेलना है। यदि इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल होती है तो वह निश्चित रूप से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट बाकी टीमों से अच्छा है इसलिए उसे आखरी मैच पर केवल जीत ही चाहिए। वह दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ करीबी अंतर की जीत हासिल करती है तो वह फिर प्ले ऑफ में पहुंच जाएगी।
मुंबई इंडियंस का नेट रन-रेट 0.384 का है। वही आरसीबी की टीम का 0.264 है। राजस्थान रॉयल की टीम का नेट रन-रेट -0.403 है।वही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का -0.490 का रन रेट है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट