For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुंबई : लता मंगेशकर की प्रवक्ता ने दी जानकारी, जानिए अब कैसा है उनका स्वास्थ्य

मुंबई के शहर में एक अस्पताल में गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की हालत स्थिर है।

06:52 PM Jan 19, 2022 IST | Desk Team

मुंबई के शहर में एक अस्पताल में गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की हालत स्थिर है।

मुंबई   लता मंगेशकर की प्रवक्ता ने दी जानकारी  जानिए अब कैसा है उनका स्वास्थ्य
मुंबई के शहर में एक अस्पताल में गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की हालत स्थिर है। उनकी प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। लता (92) को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद नौ जनवरी को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनमें संक्रमण के मामूली लक्षण थे। उनकी प्रवक्ता अनुषा श्रीनिवासन अय्यर ने एक बयान में बताया लता दी की हालत स्थिर है। डॉक्टरों से अनुमति मिलने के बाद उन्हें घर लाया जाएगा।
Advertisement
आईसीयू में है लता मंगेशकर 
इससे दो दिन पहले कहा जा रहा था कि लता मंगेशकर की हालत ठीक नहीं है। उनकी प्रवक्ता ने इन खबरों को गलत बताया था। अनुषा ने कहा था, यह देख कर व्यथा होती है कि झूठी खबर फैलाई जा रही है। कृपया ध्यान दें कि लता दीदी की हालत स्थिर है। वह आईसीयू में ही हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। कृपया प्रार्थना करें कि वह जल्दी ठीक हो जाएं और घर लौट आएं।
13 वर्ष की उम्र में की थी अपने करियर की शुरुआत 
Advertisement
सुर साम्राज्ञी और भारत की स्वर कोकिला कहलाने वाली लता मंगेशकर ने अपने करियर की शुरुआत 1942 में की थी। तब उनकी उम्र मात्र 13 साल थी। उन्होंने अलग अलग भाषाओं में 30,000 से अधिक गीत गाए हैं।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×