मुंबई : एक बार फिर बड़ी कोविड की रफ्तार, 24 घंटों में आए 16,420 नए मामले, कल के मुकाबलें 40% अधिक
देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के बाद मुंबई में भी संक्रमित मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे है जिनमे हाल ही में कमी देखी गई थी
08:53 PM Jan 12, 2022 IST | Desk Team
देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के बाद मुंबई में भी संक्रमित मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे है जिनमे हाल ही में कमी देखी गई थी। बीते 24 घंटों में मुंबई में कोविड के 16,420 नए मामले सामने आए है तथा सात लोगों की मौत हुई है। आज के मामलों में कल की तुलना में 40 प्रतिशत वृद्धि देखी गई है। कल शहर में 11,647 मामले आए थे। नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 24.38% रही।
Advertisement
बुधवार को नगर निगम क्षेत्र में 67,339 टेस्ट किए गए
मुंबई नगर निगम के अधिकारीयों ने था कि, पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के दैनिक मामलों और संक्रमण दर में गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वे घबराएं नहीं, इसके बजाय मास्क पहनने जैसे कोविड-19 संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकांश मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की संभावना प्रबल है, इसलिए सकारात्मकता दर में वृद्धि होगी। बुधवार को नगर निगम क्षेत्र में 67,339 टेस्ट किए गए।
‘ओमीक्रॉन’ के मामले अब कम हो रहे हैं : महापौर
शहर की महापौर किशोरी पेडनेकर ने बुधवार को कहा कि शहर में कोविड-19 और कोरोना वायरस के तेजी से फैल रहे स्वरूप ‘ओमीक्रॉन’ के मामले अब कम हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण कराने की भी अपील की। महापौर कार्यालय की ओर से जारी किए वीडियो में पेडनेकर ने कहा कि, फरवरी 2021 से अभी तक जितने भी लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें 94 प्रतिशत लोगों ने टीके नहीं लगवाए थे।
Advertisement