मुंबई : इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती
मुंबई के उपनगरीय इलाके घाटकोपर में एक अस्पताल से लगी इमारत में शनिवार दोपहर आग लगने से 46 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और दम घुटने से अस्वस्थ हुए चार पुलिसकर्मियों समेत 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
11:00 PM Dec 17, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
मुंबई के उपनगरीय इलाके घाटकोपर में एक अस्पताल से लगी इमारत में शनिवार दोपहर आग लगने से 46 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और दम घुटने से अस्वस्थ हुए चार पुलिसकर्मियों समेत 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
एक अधिकारी ने बताया कि छह मंजिला ‘विश्वास’ नामक इमारत के भूतल पर स्थित एक होटल के बिजली मीटर में दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। उन्होंने कहा कि इमारत में आग लगने के बाद बगल के अस्पताल में इलाज करा रहे 22 मरीजों को एहतियात के तौर पर दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
Advertisement
उन्होंने बताया कि 12 लोगों में से एक की हालत नाजुक है। अधिकारी ने बताया कि घटना में होटल के भीतर कोर्सी डेढिया की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर दमकल कर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा बचाव एवं अग्निशमन अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया, ‘‘आग में फंसे लोगों को दमकल कर्मियों ने बचाया और नगर निगम द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया।’’
Advertisement
अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर बगल के अस्पताल में इलाज करा रहे 22 मरीजों को दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने कहा कि दम घुटने से अस्वस्थ हुए 30 वर्षीय एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘होटल के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए पहुंचे चार पुलिसकर्मियों को भी दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। आठ अन्य लोगों का भी इलाज किया जा रहा है, जो होटल में धुएं के कारण अस्वस्थ हो गए।’’

Join Channel