W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Mumbai Rain: मुंबई में भारी बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाके हुए जलमग्न, 36 उड़ानें रद्द

06:21 AM Jul 22, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
mumbai rain  मुंबई में भारी बारिश से बिगड़े हालात  कई इलाके हुए जलमग्न  36 उड़ानें रद्द

Mumbai Rain: मुंबई में कई दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है।वहीं, रविवार शाम आठ बजे तक 12 घंटे में 100 मिमी से अधिक वर्षा हुई। इससे कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं, उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा और दादर तथा माटुंगा स्टेशन के बीच मध्य रेलवे खंड पर जलभराव के कारण लोकल ट्रेन यातायात प्रभावित हो गया।

लगातार बारिश के कारण कई उड़ानें रद्द

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई शहर में सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे के बीच 101 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 121 मिमी और 113 मिमी वर्षा हुई। शहर में रुक-रुककर हो रही भारी वर्षा के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर कुल 36 उड़ानें रद्द कर दी गई और एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा द्वारा संचालित उड़ानों सहित 15 उड़ानों का शाम चार बजे तक नजदीकी हवाई अड्डों की ओर मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।

भारी बारिश के चलते एयर इंडिया, विस्तारा और इंडिगो की 36 उड़ानें प्रभावित हुईं। आलम यह रहा कि दृश्यता कम रहने से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो बार कुल 23 मिनट के लिए उड़ान संचालन को रोका गया। 18 उड़ानों का आगमन और प्रस्थान रद्द किया गया। रद्द उड़ानों में इंडिगो की 24, एयर इंडिया की आठ और विस्तारा की चार उड़ानें शामिल हैं। जबकि शाम चार बजे तक 15 उड़ानों को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया।

भारी बारिश से यातायात हुआ प्रभावित

शहर के कई हिस्सों में जलभराव के कारण कुछ बसों का मार्ग परिवर्तित किया गया। एक यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीएन नगर में अंधेरी भूमिगत मार्ग (सबवे) को बंद कर दिया गया है और दक्षिण की ओर जाने वाले लोगों को गोखले ब्रिज और उत्तर की ओर जाने वाले लोगों को ठाकरे ब्रिज के रास्ते भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि मध्य मुंबई के वडाला और माटुंगा में जलमग्न सड़कों पर कई वाहन फंसे गए।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×