Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Mumbai Rain: मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश, कई इलाके हुए जलमग्न

11:29 PM Oct 10, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Mumbai Rain: मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश से बिगड़े हालात। गुरुवार शाम को मुंबई के कई इलाकों में लगातार बारिश हुई। जिसके कारण सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कई इलाकों में अत्यधिक बारिश की वजह से जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। मुंबई के एलफिंस्टर रोड पर भारी बारिश के कारण जलभराव देखा गया। सड़के जलमग्न होने की वजह से गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई। मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश होने के कारण मौसम ठंडा हो गया है।

सड़कों पर लगा लंबा जाम

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की हालत बारिश की वजह से काफी खराब है। मयानगरी कही जाने वाली मुंबई भारी बारिश की वजह से ‘जलनगरी’ में तब्दील हो चुकी है। सड़कों पर जलजमाव होने के चलते ट्रैफिक पर भी ब्रेक लग गया है और लोकल ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। कई इलाकों से गलियों और घरों तक में पानी भरने की खबर सामने आई है। लोगों को घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित जगहों पर ले जाने को मजबूर होना पड़ा है। कुर्ला ईस्ट से लेकर गोरेगांव तक कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति काफी गंभीर नजर आई है।

मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की करें तो मुंबई में पिछले दो घंटे से लगातार बारिश हो रही है। अचानक हुई बारिश से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जुईनगर, बेलापुर, ऐरोली इलाकों में भारी बारिश हो रही है। बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से अंबरनाथ से बदलापुर जाने वाली मुख्य सड़क जलमग्न हो गई है। वाहन चालकों को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। निचले इलाकों में भी पानी जमा होने लगा है। BMC ने मुंबई वासियों को सतर्क रहने को कहा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article