W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उत्तराखंड में बनेगी 'ट्रिपल इंजन सरकार': CM पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड में 23 जनवरी 2025 को होंगे नगर निगम चुनाव

02:45 AM Jan 18, 2025 IST | Himanshu Negi

उत्तराखंड में 23 जनवरी 2025 को होंगे नगर निगम चुनाव

उत्तराखंड में बनेगी  ट्रिपल इंजन सरकार   cm पुष्कर सिंह धामी
Advertisement

उत्तराखंड में 23 जनवरी को नगर निगम चुनाव होने वाले है। इन नगर निगम चुनावों से पहले, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में “ट्रिपल इंजन” वाली सरकार बनेगी, जो तेजी से विकास लाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तेजी से विकास हासिल करने के लिए मेयर के पद सहित राज्य में पूर्ण नियंत्रण हासिल करने के महत्व पर जोर दिया। CM धामी ने कहा कि मेयर सहित पूरा बोर्ड हमारा होना चाहिए और ट्रिपल इंजन वाली सरकार होनी चाहिए,जिससे विकास तीन गुना गति से होगा।

संकल्प पत्र हमारे समर्पण का प्रमाण
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में नगर निकाय चुनावों के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संकल्प पत्र हमारे नेतृत्व और हमारे समर्पण का प्रमाण है, जो लोगों के समग्र विकास और समृद्धि की दिशा में उठाए गए हर कदम को दर्शाता है।

कब होंगे नगर निकाय चुनाव ?
उत्तराखंड के राज्य चुनाव आयोग ने वर्ष 2024-25 के लिए नगर स्थानीय निकाय आम चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा की थी। राज्य भर में 11 नगर निगमों, 43 नगर परिषदों और 46 नगर पंचायतों के लिए 23 जनवरी को चुनाव होंगे, जबकि मतगणना 25 जनवरी को होगी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×