Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फरीदाबाद में 'दृश्यम' जैसा मर्डर, घर के सामने ही 2 महीने तक दफन रही महिला की लाश

फरीदाबाद में ‘दृश्यम’ जैसी हत्या, पति और ससुर पर आरोप

01:44 AM Jun 22, 2025 IST | Neha Singh

फरीदाबाद में ‘दृश्यम’ जैसी हत्या, पति और ससुर पर आरोप

हरियाणा के फरीदाबाद में ‘दृश्यम’ जैसी हत्या का मामला सामने आया है। तनु नामक महिला की हत्या कर उसके शव को घर के सामने दफनाया गया। पुलिस ने पति अरुण और ससुर भूप सिंह पर आरोप लगाया है। तनु के पिता ने दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। मामले की जांच जारी है।

हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला की हत्या की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फरीदाबाद के रोशन नगर इलाके में फिल्म दृश्यम जैसा मर्डर हुआ है। तनु नाम की महिला की हत्या कर शव को घर के पास ही दफना दिया गया। हत्या का आरोप पति और ससुर पर लगा है। एसीपी राजेश कुमार लोहान ने जानकारी देते हुए बताया, ”तनु और अरुण की शादी 21 जून 2023 को हुई थी। हमें अरुण द्वारा तनु की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली थी। पुलिस ने संज्ञान लिया और परिवार से कुछ सुराग हासिल किए। मामला सामने आया कि पीड़िता के ससुर भूप सिंह ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और घर के सामने गड्ढे में दफना दिया। पुलिस आगे की जानकारी के आधार पर मामले की जांच जारी रखेगी।”

तनु के पिता ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

तनु शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, यूपी की रहने वाली थी। तनु के पिता हाकिम ने उसके ससुराल वालों पर हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ”शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। मेरी बेटी परेशान होकर एक साल से मायके आ गई थी। बाद में पंचायत ने मामला सुलझा लिया, जिसके बाद वह अपने ससुराल चली गई।

10फीट गहरे गड्ढे में फेंकी लाश

पुलिस के अनुसार 23 अप्रैल को अरुण सिंह और उसके पिता भूप सिंह ने घर के पास सड़क के पास जेसीबी से 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा और अगले दिन फिर से भर दिया। तनु की गला दबाकर हत्या कर दी गई और फिर उसी गड्ढे में फेंक दिया गया। ससुराल वालों 25 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस के सामने ससुराल वालों ने तनु को मानसिक रूप से बीमार बताया था।

पिता को ससुराल वालों पर हुआ शक

जब तनु के पिता हाकिम को अपनी बेटी के लापता होने की जानकारी मिली तो वह अपने दामाद अरुण के घर पहुंचे। उन्होंने खोदी गई मिट्टी देखी, जिसके बाद उन्हें शक हुआ। हाकिम ने पुलिस जांच की मांग की, लेकिन पुलिस टालमटोल करती रही। आखिरकार पिछले शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में गड्ढा खोदा गया और तनु का शव बरामद किया गया। पुलिस जांच जारी है।

उत्तराखंड: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Next Article