For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सत्ता गंवाने के बावजूद MVA अब भी बरकरार है : उद्धव ठाकरे

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में सत्ता गंवाने के बावजूद महा विकास आघाड़ी बरकरार है। शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गठबंधन से एमवीए बना है।

10:36 PM Aug 23, 2022 IST | Shera Rajput

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में सत्ता गंवाने के बावजूद महा विकास आघाड़ी बरकरार है। शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गठबंधन से एमवीए बना है।

सत्ता गंवाने के बावजूद mva अब भी बरकरार है   उद्धव ठाकरे
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में सत्ता गंवाने के बावजूद ‘महा विकास आघाड़ी’ (एमवीए) बरकरार है। शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन से एमवीए बना है।
Advertisement
एमवीए भागीदारों की बैठक के बाद यहां राज्य विधानमंडल परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए ठाकरे ने कहा कि उनकी सरकार ने कोरोना वायरस संकट का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और एमवीए के सामने मौजूदा चुनौती महामारी की तुलना में कुछ भी नहीं है।
एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद 29 जून को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद ठाकरे ने मंगलवार को पहली बार दक्षिण मुंबई में विधान भवन का दौरा किया।
क्या तीनों दल एमवीए की छतरी के तले मुंबई नगर निकाय का चुनाव लड़ेंगे। इसके जवाब में ठाकरे ने कहा, ‘‘हम (एमवीए सहयोगी) लंबे समय के बाद मिले और अच्छा महसूस किया। हम अब भी साथ हैं। हम आपको जल्द ही बताएंगे कि हम क्या करने जा रहे हैं।’’
Advertisement
कांग्रेस स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने को लेकर मुखर रही है।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×