For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MP के MBBS छात्र की रूस में रहस्मयी मौत, नवंबर में होनी थी शादी

रूस में एमबीबीएस छात्र की रहस्यमयी मौत से परिवार सदमे में

12:10 PM Jun 23, 2025 IST | Neha Singh

रूस में एमबीबीएस छात्र की रहस्यमयी मौत से परिवार सदमे में

mp के mbbs छात्र की रूस में रहस्मयी मौत  नवंबर में होनी थी शादी

मध्य प्रदेश के भरत बघेल की रूस में रहस्यमयी मौत ने परिवार को सदमे में डाल दिया। 31 वर्षीय भरत की नवंबर में शादी तय थी। वह रूस के नॉर्दर्न स्टेट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कर रहा था। परिवार को मौत की सही वजह का संदेह है और वे सरकार से शव वापस लाने की अपील कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के 31 वर्षीय युवक की रूस में मौत हो गई। मृतक युवक का नाम भरत बघेल बताया जा रहा है। भरत बघेल दतिया जिले के इंदरगढ़ कस्बे का रहने वाला था। 31 वर्षीय भरत की रूस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भरत रूस के आर्कान्जेस्क शहर में स्थित नॉर्दर्न स्टेट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। मृतक भरत साल 2019 में रूस गया था। इतना ही नहीं भरत को इसी साल 2 जुलाई को भारत लौटना था। नवंबर में उसकी शादी तय थी। उसकी सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन उससे पहले ही उसके बारे में ये दुखद खबर सामने आ गई। जानकारी के मुताबिक घटना 20 जून की बताई जा रही है।

सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया

भरत के दोस्त यश ने 21 जून की शाम को परिजनों को फोन कर मौत की जानकारी दी। इस सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। भरत अपने पिता का इकलौता बेटा था। पिता मुलायम बघेल खुद डॉक्टर हैं और इंदरगढ़ में टीवीएस बाइक की एजेंसी चलाते हैं। भरत की एक बहन और एक भाई है। मृतक के चचेरे भाई दीपक बघेल के अनुसार भरत कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

दोस्त ने बताया मौत का कारण

दोस्त यश ने बताया कि भरत हॉस्टल से करीब 5 किलोमीटर दूर दोस्तों के साथ खाना खाने गया था। वहां छत से गिरने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, परिवार को मौत की सही वजह का पता नहीं है। उन्हें इस घटना में कुछ गड़बड़ होने का संदेह है।

परिवार ने की अपील

भरत का परिवार सरकार से उसके शव को वापस लाने में मदद की गुहार लगा रहा है। परिवार को अभी भी मौत की सही वजह का पता नहीं है। उन्हें लगता है कि इस घटना में कुछ और भी हो सकता है। परिवार ने बताया कि भरत की शादी नवंबर में तय थी। रविवार को खबर मिलने के कारण परिवार अभी तक रूस में किसी अधिकारी या पुलिस से संपर्क नहीं कर पाया है। वे सोमवार को बात करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार से भरत के शव को जल्द से जल्द भारत वापस लाने में मदद की अपील की है।

मध्य प्रदेश: बैतूल में दो युवकों ने क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर उद्योगपति को ठगा

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×