W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दक्षिण गोवा के फतोर्दा में नड्डा बोले - भाजपा को छोड़कर सारी पार्टियां ‘परिवार की पार्टी’ हो गई हैं

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को कहा कि भारत में ‘उत्तर से लेकर दक्षिण तक’ सारी पार्टियां ‘परिवार की पार्टी’ हो गई हैं और कांग्रेस ‘भारतीय परिवार पार्टी’ बन गयी है।

11:19 PM Feb 08, 2022 IST | Shera Rajput

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को कहा कि भारत में ‘उत्तर से लेकर दक्षिण तक’ सारी पार्टियां ‘परिवार की पार्टी’ हो गई हैं और कांग्रेस ‘भारतीय परिवार पार्टी’ बन गयी है।

दक्षिण गोवा के फतोर्दा में नड्डा बोले   भाजपा को छोड़कर  सारी पार्टियां ‘परिवार की पार्टी’ हो गई हैं
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को कहा कि भारत में ‘उत्तर से लेकर दक्षिण तक’ सारी पार्टियां ‘परिवार की पार्टी’ हो गई हैं और कांग्रेस ‘भारतीय परिवार पार्टी’ बन गयी है।
 14 फरवरी को होना है मतदान
नड्डा राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए 14 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले मंगलवार को पार्टी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे।
दक्षिण गोवा के फतोर्दा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि अन्य पार्टियों से अलग भाजपा पहले देश के बारे में सोचती है और उसके पास मजबूत वैचारिक आधार है।
उत्तर से लेकर दक्षिण तक सारी पार्टियां ‘परिवार की पार्टी’ हो गई –  नड्डा 
नड्डा ने कहा, ‘‘उत्तर से लेकर दक्षिण तक सारी पार्टियां ‘परिवार की पार्टी’ हो गई हैं, वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) ‘भारतीय परिवार पार्टी’ बन गयी है। भाजपा एकमात्र पार्टी है, जो सबको साथ लेकर चलती है।’’
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के अलावा अन्य सभी दलों के पास नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और काम करने की मंशा की कमी है।
भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी –  नड्डा
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ऐसी पार्टी है जिसके पास विचारधारा और उद्देश्य है और वह नीतियों का पालन करती है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं के कारण बढ़ रही है। भाजपा राष्ट्र को अपने हृदय में रखते हुए अपने सिद्धांतों और नीतियों का पालन करती है।’’
प्रमोद सावंत ने पर्रिकर की गैर मौजूदगी में भी जोश बनाए रखा – नड्डा 
नड्डा ने कहा कि गोवा में सत्तासीन भाजपा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में पूरे जोरशोर से काम कर रही है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मुझे याद है कि दिवंगत मनोहर पर्रिकर जी (भाजपा के वरिष्ठ नेता और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री) ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जोश का नारा दिया था। प्रमोद सावंत ने पर्रिकर की गैर मौजूदगी में भी जोश बनाए रखा है।’’
नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार के तहत गोवा में आमूल-चूल बदलाव आए हैं।
उन्होंने याद किया कि कैसे गोवा के लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए नाव से नदियां पार किया करते थे और अब राज्य में पुलों का जाल बिछा हुआ है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×