Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नाग पंचमी 2022 : ना करें भूलकर भी ये काम, जानें नाग देवता की पूजा करने का सही तरीका

हिंदू धर्म में नागपंचमी का विशेष महत्व है। नागपंचमी पूरे देश में एक त्योहार के रुप में काफी धूमधाम से मनायी जाती है।

09:15 AM Jul 27, 2022 IST | Desk Team

हिंदू धर्म में नागपंचमी का विशेष महत्व है। नागपंचमी पूरे देश में एक त्योहार के रुप में काफी धूमधाम से मनायी जाती है।

हिंदू धर्म में नागपंचमी का विशेष महत्व है। नागपंचमी पूरे देश में एक त्योहार के रुप में काफी धूमधाम से मनायी जाती है। सनातन संस्कृति में नाग को पूजनीय माना गया है। हर साल श्रावण माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाई जाती है। यह दिन पूर्ण रूप से नाग देवता को समर्पित है। इस दिन नाग देवता के लिए व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा की जाती है। 
Advertisement
नाग पंचमी के दिन नाग देवता की आराधना करने से भक्तों को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और कई अन्य प्रकार के भी शुभफल प्राप्त होते हैं। इस साल नाग पंचमी का त्योहार 2 अगस्त 2022  को है। लेकिन नाग पंचमी की पूजा करने से पहले आपको यह पता होना जरूरी है कि इस दिन कौन से काम करने चाहिए और कौन से नहीं।
ऐसे करें घर में पूजा
इस दिन भगवान शिव व नागों की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। सावन में नागों की पूजा करने से भगवान भोलेनाथ विशेष प्रसन्न होते हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस बार मिथुन, तुला, कुंभ और कर्क राशि वालों के लिए नागपंचमी विशेष लाभकारी साबित हो सकती है। 
नागों की पूजा करते समय चावल, हल्दी, रोली, फूल, अक्षत, कच्चा दूध और घी का प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान नाग देव से प्रार्थना करनी चाहिए कि वह हमें कभी क्षति न पहुंचाएं। पूजा करते समय कथा का विशेष महत्व होता है। कथा पढ़ने के बाद आरती कर नाग देवता का आशीर्वाद लेना चाहिए।
नाग पंचमी पर दूर करें कुंडली का दोष 
जिनकी कुंडली में नाग नाराज हैं और जीवन में कई संकटों का सामना करना पड़ रहा है, वे लोग नाग पंचमी के दिन शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें और चांदी का नाग-नागिन का जोड़ा अर्पित करें।
Advertisement
Next Article