Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Namibia को मिली पहली महिला राष्ट्रपति, नंदी ने रचा इतिहास

Namibia New President : नामीबिया की राजनीति में नंदी-नदैतवाह लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने 1960 के दशक में स्वैपो पार्टी ज्वाइन की थी।

05:53 AM Dec 04, 2024 IST | Ranjan Kumar

Namibia New President : नामीबिया की राजनीति में नंदी-नदैतवाह लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने 1960 के दशक में स्वैपो पार्टी ज्वाइन की थी।

Netumbo Nandi-Ndaitwah : अफ्रीकी देश नामीबिया को पहली बार महिला राष्ट्रपति मिली है। नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने यह उपलब्धि हासिल की है। वो पहले उपराष्ट्रपति थीं। ये स्वैपो पार्टी से हैं। रॉयटर्स के मुताबिक मंगलवार (3 दिसंबर) को आधिकारिक रिजल्ट आए। इसके मुताबिक स्वैपो पार्टी को 57 प्रतिशत वोट मिले हैं। बता दें, राष्ट्रपति बनने के लिए 50 प्रतिशत वोट जरूरी हैं। नंदी-नदैतवाह ने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी पैट्रियट्स फॉर चेंज (IPC) के उम्मीदवार पांडुलेनी इटुला को हराया है। इटुला को सिर्फ 26 फीसदी वोट मिले।

1990 में मिली थी आजादी

साल 1990 में नामीबिया को आजादी मिली थी। इस पर दक्षिण अफ्रीका की हुकूमत थी। उस वक्त से नंदी-नदैतवाह राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद पार्टी को और ज्यादा मजबूत बनाया है। वहीं, चुनाव में हार के बाद नदैतवाह की विपक्षी पार्टी आईपीसी ने चुनावी प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने मतपत्र की कमी और अन्य तकनीकी खराबी का आरोप लगाया। उन्होंने कोर्ट में जाने की बात कही है।

विदेश मंत्री रह चुकी हैं नंदी

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक 72 वर्षीय नंदी-नदैतवाह लंबे वक्त से राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने 1960 के दशक में स्वैपो पार्टी ज्वाइन की थी। उन्होंने विदेश मंत्री समेत कई वरिष्ठ भूमिकाएं निभाई हैं। इसे लेकर राजनीतिक विश्लेषक रक्केल एंड्रियास ने उन्हें स्वैपो पार्टी का महत्वपूर्ण नेता बताया है।

भ्रष्टाचार रही हैं अछूती : एंड्रियास

एंड्रियास ने कहा कि हमें आजादी मिलने के बाद से वह अलग-अलग भूमिकाओं में नेतृत्व कर रही हैं। पार्टी के कुछ सहयोगियों के विपरीत, नंदी-नदैतवाह की प्रतिष्ठा भ्रष्टाचार के आरोपों से अछूती रही है। इस जीत के बाद नंदी-नदैतवाह ने कहा है कि नामीबियाई राष्ट्र ने शांति और स्थिरता के लिए मतदान किया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article