For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

10 मिनट के पावर नैप से रहेंगे फिट एंड फाइन, मेंटली रहेंगे एक्टिव

02:46 PM Mar 09, 2024 IST | Aastha Paswan
10 मिनट के पावर नैप से रहेंगे फिट एंड फाइन  मेंटली रहेंगे एक्टिव

Nap Benefits: आमतौर पर हम सोचते हैं कि झपकी केवल बच्चों के लिए है। पर यह बड़ों के लिए भी है। यदि सही समय पर पॉवर नैप ली जाए तो यह दिन भर के लिए व्यक्ति को ऊर्जावान बना सकती है। अक्सर ऐसा दोपहर में लंच करने के बाद होता है कि हमें नींद आने लगती है। ऐसे में आपको 10 मिनट का नैप ले लेना जरूरी होता है।

Highlights

  • पावर नैप से रहेंगे फुर्तीले
  • दिन में पावर नैप है जरूरी
  • गजब के हैं इसके फायदे

दोपहर में क्यों सोना चाहिए

अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि दोपहर में सोना चाहिए या नहीं? क्या दोपहर में लंच के बाद छोटी सी झपकी ली जा सकती है या इसके कोई नुकसान हैं। इसे लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि दोपहर में थोड़ी देर सोना फायदेमंद हो सकता है। यह ओवरऑल हेल्थ के लिए बेनिफिशियल होता है। इसका मेंटली और फिजिकली फायदा (Afternoon Nap Benefits) मिलता है। हालांकि, इस दौरान कुछ बातों का ध्यान भी रखना चाहिए।

दोपहर में सोने के क्या-क्या फायदे हैं

  • हार्ट हेल्थ बेहतर और ब्लड प्रेशर लेवल कंट्रोल में रहता है।
  • सर्जरी कराने के बाद दोपहर में सोना फायदेमंद होता है।
  • हार्मोन्स का असंतुलन नहीं होने पाता है।
  • डायबिटीज, PCOD, थायरॉइड और ओवरइटिंग जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।

  • पाचनशक्ति बेहतर होती है, कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
  • डैंड्रफ और पिंपल्स से निताज मिल सकती है।
  • रात में नींद की समस्याओं से आराम मिलता है।
  • चोट और बीमारी से रिकवर होने में हेल्प मिलती है।
  • वजन कम करने में मदद मिलती है।

इन बातों का जरूर रखें ख्याल

  • खाना खाने के बाद बिस्तर पर एक करवट में लेटें।
  • पैरों को थोड़ा अंदर की तरफ मोड़ें और फीटल पोजिशन में आएं, जैसे बच्चा भ्रूण में सोता है।
  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दोपहर में 10 से 20 मिनट की नींद ही पर्याप्त होती है, इसलिए इससे ज्यादा न लें।
  • बुजुर्ग, बीमार या छोटे बच्चे 1.5 घंटे तक भी सो सकते हैं।

  • एक्सपर्ट्स के अनुसार, दोपहर में 1 बजे से 3 बजे तक सोना अच्छा माना जाता है।
  • दोपहर के लंच के बाद इन गलतियों से बचें।
  • शाम को 4-7 बजे तक सोने से बचें।
  • खाना खाने के तुरंत बाद चाय-कॉफी, चॉकलेट-सिगरेट का सेवन न करें।
  • खाना खाने के बाद कुछ समय तक टहलें।
  • 30 मिनट से ज्यादा दोपहर में कभी न सोएं।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×