Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भ्रष्ट्राचार दीमक की तरह देश को करता है खोखला :विकास प्रसाद सिंह

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला पार्षद विकास प्रसाद सिंह ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ कागेश्वर शक्तिकेन्द्र के टिहिया गांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्बोधित वर्ष के प्रथम मन की बात सुनी।

04:14 PM Jan 30, 2022 IST | Desk Team

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला पार्षद विकास प्रसाद सिंह ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ कागेश्वर शक्तिकेन्द्र के टिहिया गांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्बोधित वर्ष के प्रथम मन की बात सुनी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला पार्षद विकास प्रसाद सिंह ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ कागेश्वर शक्तिकेन्द्र के टिहिया गांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्बोधित वर्ष के प्रथम मन की बात सुनी। भाजपा नेता विकास ने कहा कि अमृत महोत्सव के 75 वें वर्ष में आज के मन की बात में गरीबो के मसीहा, विश्व से सबसे लोकप्रिय हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शिक्षा, भ्रष्ट्राचार, स्वदेशी बाजार, भारतीय परंपरा के साथ साथ उत्तर से दक्षिण एवं पूर्व से पश्चिम के राज्यों की जनता को समाहित करते हुए अपनी बात रखी।
Advertisement
भाजपा नेताओं ने सुनी वर्ष की प्रथम मन की बात 
भाजपा नेता विकास ने आगे बताए कि आज मोदी द्वारा जहां उत्तर लद्दाख में बन कर लगभग तैयार हो चुके आधुनिक स्टेडियम की बाते बताई वहीं कर्नाटक के युवाओं द्वारा अमृत महोत्सव के मौके पर पत्र के माध्यम से दिए विचार को सजीव चर्चा किये। पूरब की चर्चा में मोदी जहां एक सींघ बाली गेंडा बिलुप्त के कगार पर है उसे बचाने हेतु असम सरकार के प्रयास की सराहना किये वही पश्चिम की चर्चा करते हुए धारीदार वाली बाघिन जिसने 29 शावकों को जन्म देकर 23 को जीवित रखा। उसके मरने पर वहां के लोगो ने पूरी परंपरा से दाह संस्कार किया।
मोदी ने मन की बात में कहा सबके प्रयास से राष्ट्र शिखर पर पहुंचेगा :विकास
सिंह ने आगे कहा कि मोदी ने आज मन की बात में 140 करोड़ देश वासियों से आग्रह किया कि ईमानदारी से कोई भी कार्य करने काफी मिठास ओर तनावमुक्त रहकर परिवार के साथ जीने का अलग ही आंनद है। भ्रष्ट्राचार देश को दीमक की तरह खोखला करती है। इसके अलावे राष्ट्रनायक ने कई बातों को अपने मन की बात में लोगो के बीच रखा।
मन की बात सुनने में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय ना सिंह, बालमुकुंद सिंह, पंचायती राज के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र सिंह, किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष बिरेन्द्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष व अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेंद्र पासवान, सुमित कुमार, कमलेश कुमार, लालजीत सिंह, अश्वनी पाण्डेय, पंचानन पाण्डेय, ओमप्रकाश यादव, त्रिवेणी सिंह, चक्रधर सिंह, सागर महतो, रामानंद गौस्वामी सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए।
Advertisement
Next Article