टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राष्ट्रपति बाइडन बोले- जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां होंगी राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति का केंद्र

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का केंद्र होंगी।

01:14 PM Jan 28, 2021 IST | Desk Team

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का केंद्र होंगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियां उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का केंद्र होंगी। जो बाइडन ने इस चुनौती से निपटने के लिए बुधवार को कई शासनादेशों पर हस्ताक्षर किए। इन चुनौतियों को उन्होंने इस युग का सबसे बड़ा खतरा बताया है। बाइडन ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा,‘‘आज मैं जिस शासनादेश पर हस्ताक्षर कर रहा हूं, वह यह भी स्पष्ट करता है कि जलवायु परिवर्तन हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के केन्द्र में होगा।’’
Advertisement
बाइडन ने पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी को जयवायु परिवर्तन से जुड़े मामलों के राष्ट्रपति के विशेष दूत के लिए नामित किया है।राष्ट्रपति ने कहा,‘‘उनके साथ, विश्व जानेगा कि मैं इसको लेकर कितना गंभीर हूं।’’उन्होंने कहा कि पेरिस जलवायु समझौते को तैयार करने में केरी की महत्वपूर्ण भूमिका थी, जिसमें उनका प्रशासन पहले दिन ही दोबारा शामिल हो गया। 
उन्होंने आगे कहा,‘‘आज का शासनादेश अन्य राष्ट्रों के साथ काम करके उस प्रतिबद्धता को मजबूत करने में मदद करेगा, जो जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के लिए सबसे अधिक संवेदनशील और हमारे सामूहिक लचीलापन को बढ़ाने के लिए है।’’बाइडन ने कहा,‘‘इसमें विश्व नेताओं का एक शिखर सम्मेलन भी शामिल है जिसे मैं इस वर्ष पृथ्वी दिवस पर जलवायु संकट से निपटने के लिए बुलाऊंगा।’’

बाइडन प्रशासन ने H-1B वीजाधारकों के जीवनसाथी को काम से रोकने वाला आदेश वापस लिया

Advertisement
Next Article