W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी की इंडोनेशिया यात्रा: समुद्री संबंधों को मजबूती

समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने इंडोनेशिया पहुंचे नौसेना प्रमुख त्रिपाठी

05:15 AM Dec 14, 2024 IST | Rahul Kumar

समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने इंडोनेशिया पहुंचे नौसेना प्रमुख त्रिपाठी

नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी की इंडोनेशिया यात्रा  समुद्री संबंधों को मजबूती
Advertisement

नौसेना प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी 15 से 18 दिसंबर 24 तक इंडोनेशिया की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है, जो नौसेना सहयोग को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए गहन व्यापक रणनीतिक साझेदारी के अनुरूप है ।

इस यात्रा के दौरान, नौसेना प्रमुख इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल सजाफ्री सजामसोएद्दीन (सेवानिवृत्त), इंडोनेशियाई सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल अगुस सुबियांटो और इंडोनेशियाई नौसेना के चीफ ऑफ स्टाफ एडमिरल मुहम्मद अली सहित इंडोनेशियाई सरकार और रक्षा अधिकारियों के शीर्ष स्तर के साथ द्विपक्षीय चर्चा में शामिल होंगे। चर्चा में रक्षा सहयोग के क्षेत्रों, विशेष रूप से समुद्री सुरक्षा, संयुक्त प्रशिक्षण पहलें और दोनों नौसेनाओं के बीच परिचालन सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों की खोज के एक व्यापक दायरे को शामिल किए जाने की उम्मीद है।

यह यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत समुद्री संबंधों को रेखांकित करती है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-इंडोनेशिया समुद्री सहयोग के साझा विजन के अनुरूप है।

दोनों नौसेनाओं के बीच मौजूदा समुद्री सहयोग में संयुक्त सैन्‍य अभ्यास, बंदरगाहों के दौरे और क्षमता निर्माण के उद्देश्य से प्रशिक्षण पहलों सहित कई गतिविधियां शामिल हैं। वर्तमान में, 43वीं भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्ती (10-18 दिसंबर) अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के साथ जारी है ।

एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी की इंडोनेशिया में गतिविधियों से दोनों नौसेनाओं के बीच मित्रता और सहयोग के बंधनों के और मजबूत होने की उम्मीद है, जिससे पारस्‍परिक हित के क्षेत्रों में बेहतर सहयोग सुनिश्चित होगा।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar

View all posts

Advertisement
×