Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बोकारो में नक्सली और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, कई अवैध हथियार बरामद

01:13 AM Jul 17, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

झारखंड के बोकारो जिले में लुगू पहाड़ की तलहटी में बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी सब जोनल कमांडर कुंवर मांझी सहित दो नक्सली मारे गए। इस ऑपरेशन में कोबरा 209 बटालियन का एक जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च अभियान में एक एके47 और उसकी एक मैगजीन सहित अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई है।

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया, इससे पूर्व पुलिस द्वारा चलाए गए नक्सल ऑपरेशन और पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में भी कुंवर मांझी शामिल था। पहले वह भागने में सफल हो गया था। नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर बुधवार सुबह घेराबंदी की गई, तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सर्च अभियान अभी भी जारी है।

मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

एसपी ने बताया कि पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुंवर मांझी और इसका एक साथी ढेर हो गया। कोबरा बटालियन एवं जिला पुलिस की टीम ने कुंवर मांझी सहित एक और नक्सली, जो बिना वर्दी का था, उसे भी मार गिराया। दोनों नक्सलियों के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान भी घायल हुआ था। एयरलिफ्ट कर रांची ले जाने के दौरान जवान शहीद हो गया। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है, रुक-रुककर गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। एके-47, कुछ गोलियां और कई नक्सली सामग्री बरामद हुई।

झारखंड को नक्सलमुक्त बनाने का लक्ष्य जारी

उल्लेखनीय है कि झारखंड पुलिस ने इस वर्ष राज्य को नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। पुलिस के अनुसार, अब तक इस साल 16 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इसके अलावा 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पिछले साल 2024 में पुलिस ने 244 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था, जबकि नौ नक्सली मारे गए थे। 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया था। आत्मसमर्पण करने वालों में चार जोनल कमांडर, एक सब जनरल कमांडर और तीन एरिया कमांडर शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Next Article