W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कोविड-19 टीकों की कमी पर NCP ने केंद्र पर महाराष्ट्र के प्रति बेपरवाह रवैया अपनाने का लगाया आरोप

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने केंद्र पर कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच महाराष्ट्र के प्रति लापरवाही भरा रवैया अपनाने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया।

03:07 PM Apr 08, 2021 IST | Ujjwal Jain

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने केंद्र पर कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच महाराष्ट्र के प्रति लापरवाही भरा रवैया अपनाने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया।

कोविड 19 टीकों की कमी पर ncp ने केंद्र पर महाराष्ट्र के प्रति बेपरवाह रवैया अपनाने का लगाया आरोप
Advertisement
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने केंद्र पर कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच महाराष्ट्र के प्रति लापरवाही भरा रवैया अपनाने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि भाजपा राज्य में सरकार नहीं बना पाई इस कारण से ऐसा कर रही है।
Advertisement
महा विकास आघाड़ी सरकार में एक घटक, राकांपा का यह आरोप राज्य में कोविड-19 टीकों की कमी के दावे के मद्देनजर आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने राज्य सरकार के दावों को निराधार बताते हुए बुधवार को उसकी आलोचना की थी और कहा था कि वह वैश्विक महामारी को रोकने में अपनी विफलता को छिपा रही है।
Advertisement
राकांपा प्रदेश प्रवक्ता महेश तपासे ने बृहस्पतिवार को कहा, “केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को याद दिलाना होगा कि महाराष्ट्र टीकाकरण अभियान के लिहाज से देश में नंबर एक पर है और यह पूरी तरह महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे और उनकी टीम के प्रयासों के चलते है।”
Advertisement
उन्होंने एक बयान में कहा कि राज्य जांच करने, संपर्कों का पता लगाने, पृथकवास में भेजने और टीका लगाने में काफी सक्रिय है। उन्होंने कहा कि उम्मीद की जा रही थी कि हर्षवर्धन टोपे की मांग पर सकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया देंगे।
तापसे ने आरोप लगाया, “मुख्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए मीडिया की सस्ती तरकीबों का इस्तेमाल करना भाजपा की नीति है। यह मोदी सरकार है जिसका महाराष्ट्र के प्रति रवैया बेपरवाह है क्योंकि भाजपा यहां सरकार नहीं बना पाई।”
तापसे ने कहा कि अगर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री देखना चाहें तो टीकों की प्राप्त खुराकों और दी गई खुराकों पर डेटा उपलब्ध है।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×