Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

NCP नेता आव्हाड ने 'बदले की राजनीति' को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं हुई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने आरोप लगाया कि राज्य में घृणा एवं बदले की राजनीति अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई है।

12:21 PM Dec 12, 2022 IST | Desk Team

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने आरोप लगाया कि राज्य में घृणा एवं बदले की राजनीति अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने आरोप लगाया कि राज्य में घृणा एवं बदले की राजनीति अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई है। आव्हाड ने ठाणे में रविवार रात को राकांपा की एक रैली में कहा, ‘, जब इस तरह नफरत एवं प्रतिशोध राजनीति की गई हो।
Advertisement
सत्ता पर बैठे लोगों के आगे समर्पण नहीं करेंगे।
आव्हाड को हाल में मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और छेड़छाड़ के एक आरोप में भी उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि भले ही उनके खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच के आदेश दे दिए जाएं, वह सत्ता पर बैठे लोगों के आगे समर्पण नहीं करेंगे।
ठाणे के नागरिक बदलाव चाहते हैं
आव्हाड ने कहा कि यदि राकांपा जीत हासिल कर सकने की क्षमता वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारती है, तो वह ठाणे में आगामी नगर निगम चुनावों में सत्ता पर कब्जा कर सकती है। दिलचस्प बात यह है कि ठाणे नगर निकाय पर परंपरागत रूप से शिवसेना का नियंत्रण रहा है। पार्टी फिलहाल दो गुटों में बंट गई है। 
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला शिवसेना का धड़ा महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन में राकांपा और कांग्रेस का सहयोगी है। आव्हाड ने कहा कि राकांपा रैलियां निकालेगी और ठाणे में लोगों के साथ बैठकें करेगी ताकि उनकी समस्याओं को समझा जा सके। उन्होंने कहा,‘‘ठाणे के नागरिक बदलाव चाहते हैं और राकांपा उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प है।’’
Advertisement
Next Article