टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

NDA के पास समृद्ध विरासत के नाम पर कुछ भी नहीं : रविशंकर

केंद्रीय विधि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने आज कहा कि बिहार की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल(राजद) अपनी विरासत से शर्मिंदा है और इसी वजह से उनके चुनावी पोस्टर से पार्टी के दो पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी कहीं नजर नहीं आ रही हैं।

01:49 AM Sep 27, 2020 IST | Shera Rajput

श्री प्रसाद ने यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में राजद का नाम लिए बगैर कहा कि मुख्य विपक्षी दल अपनी विरासत से शर्मिंदा है, इन्हीं कारणों से पार्टी के दो पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की तस्वीर हार्डिंग-पोस्टर में नहीं लगाई गई है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की तस्वीर क्यों हटाई गई है। 
भाजपा नेता ने कहा कि राजद को अपनी विरासत आज छुपाने की जरूरत पड़ रही है, जिससे स्पष्ट है कि विपक्ष के पास लोगों को दिखाने के लिए समृद्ध विरासत के नाम पर कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी यह सवाल जरूर पूछेगी।
केंद्रीय मंत्री ने बिहार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सब कुछ ठीक होने का दावा किया और कहा कि घटक लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से बातचीत कर सब ठीक कर लिया जाएगा। राजग मजबूती से मिलकर चुनाव मैदान में उतरेगा। उन्होंने राजग में सीट बंटवारे के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि चुनाव समिति को यह तय करना है। आपस में कहीं कोई विवाद नहीं है और शीघ, ही यह काम हो जाएगा। 
श्री प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से सात निश्चय-दो को भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल करने के सवाल पर कहा कि पार्टी का घोषणा पत्र जारी होने तक इंतजार करना चाहिए। वैसे सात निश्चय-दो में बिहार के विकास की चर्चा है। उन्होंने कहा कि राज्य की पहली प्राथमिकता विकास ही है। 
केंद्रीय मंत्री ने केंद्र और बिहार सरकार के कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि बिहार के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है। सवा लाख करोड़ रुपये का पैकेज हो या राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), बिजली योजना सभी क्षेत्र में बिहार को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि मार्च 2021 तक बिहार के सभी गांव तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंच जाएगा।
Advertisement
Advertisement
Next Article