Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

NDA संसदीय दल की आज होगी बैठक, नरेंद्र मोदी को चुना जाएगा नेता

09:41 AM Jun 07, 2024 IST | Yogita Tyagi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लगातार तीसरी बार एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाएंगे। सुबह 11 बजे संसद भवन परिसर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी सांसदों की बैठक होने वाली है जिसमें औपचारिक तौर पर उन्हें संसदीय दल का नेता घोषित किया जाएगा। बैठक में भाजपा और सहयोगी दलों के सभी सांसद शामिल होंगे। भाजपा एवं सहयोगी दलों के सांसदों के साथ-साथ, एनडीए के सहयोगी दलों के प्रमुख, भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री, विभिन्न राज्यों से जुड़े भाजपा के वे नेता जो विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और भाजपा के कई अन्य बड़े नेता भी बैठक में मौजूद रह सकते हैं। इससे पहले भाजपा के कई सहयोगी दल अपने-अपने सांसदों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे और इसके बाद सभी एनडीए की बैठक के लिए संसद भवन रवाना हो जाएंगे। एनडीए के नेता आज ही राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे।

गठबंधन के वरिष्ठ सदस्य राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात

Advertisement

गठबंधन के कुछ सदस्यों ने बताया कि मोदी के राजग संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद तेदेपा अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जनता दल के प्रमुख नीतीश कुमार जैसे गठबंधन के वरिष्ठ सदस्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और उन्हें समर्थन देने वाले सांसदों की सूची सौंपेंगे।

NDA के पास 293 सांसद

उन्होंने कहा कि मोदी सप्ताहांत में रविवार को शपथ ले सकते हैं। NDA के पास 293 सांसद हैं, जो 543 सदस्यीय लोकसभा में बहुमत के 272 के आंकड़े से अधिक है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता गठबंधन सहयोगियों के साथ सरकार गठन के प्रयासों को गति देने के लिए लगातार विचार-विमर्श कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article