W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'400 से अधिक सीट जीतेगा NDA...', लोकसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान की भविष्यवाणी

07:01 PM Dec 09, 2023 IST | Prateek Mishra
 400 से अधिक सीट जीतेगा nda      लोकसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान की भविष्यवाणी

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 2024 के लोकसभा चुनावों में 400 से अधिक सीट जीतेगा। झारखंड की निजी यात्रा पर आए पासवान ने रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना की।

HIGHLIGHTS

  • 3 राज्यों में भाजपा की जीत से गदगद NDA के घटक दल
  • 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में NDA फिर से बनाएगा सरकार', बोले चिराग पासवान
  • चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चार राज्यों में हाल में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों से प्रदर्शित होता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में NDA केंद्र में फिर से सरकार बनाएगा। गौरतलब है कि हालिया विधानसभा चुनावों को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों का सेमी-फाइनल माना जा रहा है। भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी शिकस्त देते हुए हिंदी भाषी राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। वहीं, कांग्रेस को तेलंगाना में जीत मिली।

पासवान ने कहा, ‘‘NDA बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में सभी सीट पर चुनाव जीतेगा क्योंकि लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी में भरोसा जताया है।’’ उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को नीतीश कुमार की झारखंड की प्रस्तावित यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि उन्हें बिहार के लोगों ने खारिज कर दिया है। बता दें, बिहार के मुख्यमंत्री कुमार के अपनी पार्टी जद(यू) के संगठन को मजबूत करने के लिए अगले साल 21 जनवरी को झारखंड की यात्रा करने का कार्यक्रम है। यह पूछे जाने पर कि क्या लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड में चुनाव लड़ेगी, उन्होंने कहा, ‘‘इस बारे में संगठन फैसला लेगा। झारखंड बिहार का हिस्सा था और मेरे दिवंगत पिता राम विलास पासवान का यहां बड़ा जनाधार है। लेकिन NDA गठबंधन को मजबूत करने को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा।’’

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×