W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा से जान बचाने के लिए करीब 300-400 भाजपा कार्यकर्ताओं ने असम में ली शरण : सरमा

असम के मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के बीच वहां से करीब 300-400 भाजपा कार्यकर्ता एवं उनके परिवार के सदस्य भागकर पड़ोसी राज्य आ गए हैं।

11:00 PM May 04, 2021 IST | Ujjwal Jain

असम के मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के बीच वहां से करीब 300-400 भाजपा कार्यकर्ता एवं उनके परिवार के सदस्य भागकर पड़ोसी राज्य आ गए हैं।

बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा से जान बचाने के लिए करीब 300 400 भाजपा कार्यकर्ताओं ने असम में ली शरण   सरमा
Advertisement
असम के मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के बीच वहां से करीब 300-400 भाजपा कार्यकर्ता एवं उनके परिवार के सदस्य भागकर पड़ोसी राज्य आ गए हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से ‘लोकतंत्र को बदरूप होने से’ बचाने की अपील भी की।
Advertisement
असम के स्वास्थ्य एवं वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ एक दुखद घटनाक्रम में बंगाल भाजपा के 300-400 कार्यकर्ता और उनके परिवार के सदस्य घोर अत्याचार एवं हिंसा की मार के बाद असम के धुबरी पहुंच गये। ’’उन्होंने कहा, ‘‘ हम (उन्हें) आश्रय एवं भोजन दे रहे हैं। ममता दीदी को लोकतंत्र को बदरूप होने से बचाना चाहिए। बंगाल बेहतर का हकदार है।’’
Advertisement

पश्चिम बंगाल सोमवार को व्यापक हिंसा की गिरफ्त में रहा जिसमें कथित रूप से भाजपा के कई कार्यकर्ता हिंसक झड़प में मारे गये एवं कई घायल हो गये तथा दुकानें लूट ली गयीं। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाओं पर राज्य सरकार से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।
Advertisement
सोमवार को सरमा ने कहा था कि असम में लगातार दूसरी बार भाजपा के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता पर ‘‘हमला तो भूल जाइए’, उनका मजाक भी नहीं उड़ाया गया।
उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘ लेकिन बहुत दूर नहीं, बंगाल में ही दीदी के दादाओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले और उनकी हत्याएं कर आतंक का राज कायम कर दिया है। क्या ‘उदारवादी’ यह फर्क देख सकते हैं?’’

Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×