Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान के बाद से करीब 64 अस्पतालों पर हमला हुआ : WHO

यूक्रेन में लगभग एक महीने पहले शुरू हुए रूसी सैन्य अभियान के बाद से यहां के करीब 64 अस्पतालों पर हमला किया जा चुका है।

10:47 AM Mar 24, 2022 IST | Desk Team

यूक्रेन में लगभग एक महीने पहले शुरू हुए रूसी सैन्य अभियान के बाद से यहां के करीब 64 अस्पतालों पर हमला किया जा चुका है।

यूक्रेन में लगभग एक महीने पहले शुरू हुए रूसी सैन्य अभियान के बाद से यहां के करीब 64 अस्पतालों पर हमला किया जा चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसकी पुष्टि की है, जिसकी जानकारी गुरुवार को अल-जजीरा ने अपनी रिपोर्ट में दी। संगठन ने अपने एक बयान में कहा है, 24 फरवरी से 21 मार्च की समयावधि में हुए हमलों में हर रोज दो से तीन अस्पताल क्षतिग्रस्त हुए हैं और कम से कम 15 लोगों की जानें गई हैं।
Advertisement
मारियुपोल में गर्भवती महिलाओं का एक अस्पताल भी शामिल
यूक्रेन लगातार रूस पर यहां के अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा केंद्रों पर हमले के आरोप लगाता रहा है। इनमें मारियुपोल में स्थित बच्चों और गर्भवती महिलाओं का एक अस्पताल भी शामिल रहा है। हालांकि, रूस ने यूक्रेन के नागरिकों को निशाना बनाए जाने के आरोपों का बार-बार खंडन किया है।
1000 अस्पताल या स्वास्थ्य सेवा केंद्र
यूक्रेन में जारी सैन्य अभियान को देखते हुए यहां अस्पतालों का दोबारा पुरजोर तरीके से निर्माण किया जा रहा है ताकि घायलों का इलाज किया जा सके और लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराया जा सके। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि यहां करीब 1,000 अस्पताल या स्वास्थ्य सेवा केंद्र, ऐसे हैं, जो या तो रूसी सीमा के करीब या रूसी कब्जे वाले क्षेत्र में हैं।
Advertisement
Next Article