Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में मिल गई बड़ी जिम्मेदारी, मिली ये खास रैंक

नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में मिला नया पद

12:51 PM May 15, 2025 IST | Juhi Singh

नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में मिला नया पद

नीरज चोपड़ा, जो भारत के मशहूर भाला फेंक यानी जेवलिन थ्रो खिलाड़ी हैं, उनको अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई है। उन्हें यह सम्मान टेरिटोरियल आर्मी रेगुलेशन, 1948 के तहत दिया गया है। यह रैंक उन्हें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान की गई। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2021 में भाला फेंक कर गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था।

Advertisement

वह ट्रैक एंड फील्ड में भारत के पहले व्यक्तिगत गोल्ड मेडलिस्ट बने थे। इसके बाद उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में भी सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। नीरज 2016 में भारतीय सेना में नायब सूबेदार के रूप में शामिल हुए थे और पहले राजपूताना राइफल्स में सूबेदार के पद पर काम कर चुके हैं। अब उन्हें सेना में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

खेल में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद नीरज को कई विज्ञापनों से ऑफर मिल रहे हैं, जिससे उनकी कमाई भी बढ़ी है। नीरज ने 2025 में प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से शादी की है। नीरज से पहले महेंद्र सिंह धोनी जैसे कई खिलाड़ी टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा बन चुके हैं। नीरज चोपड़ा आज देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं

Advertisement
Next Article