W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अमित शाह बोले- झारखंड विकास के रास्ते पर चलेगा या नक्सलवाद के, यह आपके वोट तय करेंगे

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को झारखंड की जनता से अपनी पार्टी के पक्ष में वोट मांगा और कहा कि उनके वोट से यह तय होगा कि राज्य विकास पथ पर चलेगा या नक्सलवाद के।

09:45 AM Dec 02, 2019 IST | Desk Team

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को झारखंड की जनता से अपनी पार्टी के पक्ष में वोट मांगा और कहा कि उनके वोट से यह तय होगा कि राज्य विकास पथ पर चलेगा या नक्सलवाद के।

अमित शाह बोले  झारखंड विकास के रास्ते पर चलेगा या नक्सलवाद के  यह आपके वोट तय करेंगे
Advertisement
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को झारखंड की जनता से अपनी पार्टी के पक्ष में वोट मांगा और कहा कि उनके वोट से यह तय होगा कि राज्य विकास पथ पर चलेगा या नक्सलवाद के। शाह ने चक्रधरपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को बीते 55 वर्षों के दौरान क्षेत्र में उनकी पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों का लेखाजोखा देने की चुनौती दी।
Advertisement
गौरतलब है कि राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार के सिलसिले में झारखंड में हैं। शाह ने कहा, “कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज झारखंड में हैं। उनकी पार्टी ने 55 वर्ष में क्या विकास कार्य किए, वह उनका ब्यौरा दें, हमारे पास अपने पांच साल का लेखाजोखा है।”
विपक्ष पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि आदिवासियों का फायदा उठाने वाली, करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार करने वाली और चुनाव के टिकट बेचने-खरीदने वाली पार्टियां झारखंड के विकास के लिए कभी काम नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा,”जब झारखंड राज्य की रचना के लिए आंदोलन चल रहा था तो उस समय यहां के युवाओं पर कांग्रेस पार्टी ने गोलियां और डंडे चलवाये थे। कांग्रेस झारखंड की रचना का विरोध करती थी और आज हेमंत सोरेन उसी कांग्रेस पार्टी की गोद में बैठकर मुख्यमंत्री बनने के लिए निकले हैं।”
Advertisement
शाह ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना है और भाजपा का उद्देश्य झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाना है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आपका वोट तय करेगा कि झारखंड विकास के पथ पर चलेगा या नक्सलवाद के।” शाह ने आगे कहा कि 2014 में देश ने मोदी जी को पूर्ण बहुमत दिया और झारखंड ने रघुबर दास जी की सरकार को पूर्ण बहुमत दिया और आज देखिये यहां किस गति से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा, “रघुवर दास जी ने पांच साल के अंदर जीरो करप्शन वाली सरकार देने का काम किया है।”

‘अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीबों की जेब काट रही है भाजपा’ : प्रियंका गांधी

अमित शाह ने कहा, “ओबीसी समाज के लिए हमने तय किया है कि जैसे ही भाजपा सरकार बनती है वैसे ही आदिवासियों, दलितों को आरक्षण कम किए बिना ओबीसी समाज के आरक्षण को बढ़ाने के लिए हम एक कमेटी बनाने की तैयारी कर चुके हैं।” उन्होंने कहा कि हमनें पांच साल के अंदर एक प्रकार से विकास की गंगा को आदिवासी, पिछड़े समाज के घर में पहुंचाने का काम किया है।
शाह ने कहा,”मोदी सरकार ने देवधर में AIIMS बनाया, देवधर, बोकारो, दुमका और जमशेदपुर में एयरपोर्ट बनाएं। रांची में कैंसर अस्पताल बनाया, हजारीबाग-पलामू और दुमका में मेडिकल कॉलेज बनाये और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 20 लाख किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया।”
राम मंदिर का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता सर्वोच्च अदालत में जाकर कहते थे कि राम जन्म भूमि का केस चलाने की जरूरत नहीं है। आप लागों की ताकत से हमने आग्रह किया कि केस चलना चाहिए। जिसका परिणाम ये आया है कि सुप्रीम कोर्ट ने जजमेंट दिया है कि अयोध्या में ही राम मंदिर बनेगा।
वही, नर्स पर अमित शाह ने कहा, “मैं आज आप से कहना चाहता हूं कि 2024 चुनाव से पहले पूरे देश में NRC लगाकर घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालने का काम भाजपा करेगी।” बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव पांच चरणों में हो रहे हैं। चक्रधरपुर में मतदान सात दिसंबर को दूसरे चरण में होगा।
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×