टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

नेपाल : पीएम केपी शर्मा ओली को कम्युनिष्ट पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता, रद्द की सदस्यता

रविवार के दिन पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड की अगुआई वाले गुट की सेंट्रल कमेटी वाली बैठक में ओली को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

02:39 PM Jan 25, 2021 IST | Desk Team

रविवार के दिन पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड की अगुआई वाले गुट की सेंट्रल कमेटी वाली बैठक में ओली को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

नेपाल में राजनीतिक संकट दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में अब नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। काफी वक्त से नेपाल की कम्युनिष्ट पार्टी के 2 टुकड़ों में बंटने की अटकलें लगाई जा रही थी। ऐसे में रविवार के दिन पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड की अगुआई वाले गुट की सेंट्रल कमेटी वाली बैठक में ओली को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। 
Advertisement
विरोधी गुट के प्रवक्ता नारायण काजी श्रेष्ठ ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि केपी शर्मा ओली की सदस्यता रद्द कर दी गई है। गौरतलब है कि बीते वर्ष 22 दिसंबर को ओली को कम्युनिष्ट पार्टी में सह अध्यक्ष पद से हटाया गया था। शुक्रवार के दिन विरोधी गुट द्वारा केपी शर्मा ओली की सदस्यता रद्द करने की धमकी दी गई थी। विरोधी गुट के नेता केपी शर्मा ओली द्वारा 20 दिसंबर को संसद भंग किए जाने से नाराज है। 
इसी कड़ी में उन्होंने इस महीने दूसरी बार सड़क पर उतरकर ओली के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुष्प कमल दहल प्रचंड ने शुक्रवार के दिन सरकार विरोधी रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली द्वारा अवैध तरीके से संसद को भंग करने से लोकतांत्रिक गणराज्य प्रणाली को गंभीर खतरा पैदा हुआ है। देश ने इसे मुश्किल से हासिल किया है। ओली ने नेपाल के संविधान का उल्लंघन किया है। 
इससे पहले भी नेपाल में राजनीतिक संकट पैदा हुआ लेकिन उस दौरान चीनी सरकार की मदद से नेपाल की कम्युनिष्ट पार्टी में सरकार बच पाई थी। लेकिन इस बार चीन ने ओली के सिर से अपना हाथ पीछे खींच लिया और ओली को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
Advertisement
Next Article