Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नेताजी जयंती : PM मोदी ने किया सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण, सम्मान में कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर रविवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया

07:46 PM Jan 23, 2022 IST | Desk Team

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर रविवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर रविवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। ग्रेनाइट से निर्मित एक प्रतिमा तैयार होने पर वह होलोग्राम प्रतिमा की जगह लेगी। पीएम ने नेताजी की मूर्ति का अनावरण करते हुए कहा कि, नेताजी ने देश को विश्वास दिलाया था। उन्होंने कहा, भारत मां के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्म जयंती पर मैं पूरे देश की तरफ से उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। 
Advertisement


नेताजी ने कहा था मैं स्वतंत्रता की भीख नहीं लूंगा : मोदी 

पीएम मोदी ने पूर्व में कहा था कि यह प्रतिमा स्वतंत्रता संग्राम में बोस के अतुलनीय योगदान के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि होगी और यह देश के उनके प्रति ऋणी होने का प्रतीक होगी। मूर्ति के अनावरण के समय पीएम ने कहा, नेताजी ने अंग्रेजों से कहा था कि में स्वतंत्रता की भीख नहीं लूंगा। उन्होंने अंग्रेजों के सामने झुकने से इनकार कर दिया था। नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा को 30,000 लुमेन 4के प्रोजेक्टर द्वारा संचालित किया जाएगा। इस प्रतिमा का आकार 28 फुट ऊंचा और 6 फुट चौड़ा है।
हमारी पीढ़ियों को राष्ट्रीय कर्तव्य का बोध कराएगी : पीएम  
मोदी ने आगे कहा, नेताजी की प्रतिमा आजादी के महानायक को कृतज्ञ राष्ट्र की श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा नेताजी सुभाष की ये प्रतिमा हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को, हमारी पीढ़ियों को राष्ट्रीय कर्तव्य का बोध कराएगी तथा आने वाली और वर्तमान पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा देती रहेगी। बोस की प्रतिमा एक अदृश्य 90 प्रतिशत पारदर्शी होलोग्राफिक स्क्रीन इस तरह से लगाई गई है कि, यह आगंतुकों को दिखाई नहीं देती। सरकार ने कहा है कि होलोग्राम का प्रभाव पैदा करने के लिए उस पर नेताजी की थ्रीडी तस्वीर लगाई जाएगी।
Advertisement
Next Article