आगामी संसद सत्र में आएगी नई दूरसंचार नीति : एम. सिन्हा
NULL
09:43 AM Mar 21, 2018 IST | Desk Team
नई दिल्ली : दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि नई दूरसंचार नीति लगभग तैयार है और इसे मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद संसद के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई दूरसंचार नीति लगभग तैयार है। इसी महीने हम इसे आम लोगों की टिप्पणियों के लिए विभाग की वेबसाइट पर पेश कर देंगे।
हम इसे संसद के आगामी सत्र में लाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में दूरसंचार क्षेत्र के लिए राहत पैकेज को मंजूरी दी जिससे यह सुनिश्चित होगा कि इस क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता आगे भी निर्बाध जारी रहे। उन्होंने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र का सफल इतिहास रहा है और इससे सुनिश्चित होगा कि सफलता का सिलसिला जारी रहे और भारत को अच्छी कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।
Advertisement
Advertisement