W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नववर्ष 2023: नया साल आने से पहले घर में आए ये खास चीज, मिलेगा भाग्य का साथ

अगर आप भी चाहते हैं कि नए साल 2023 में आपको भाग्य का साथ मिले और जीवन में आप खूब तरक्की करें, तो नए साल पर इन उपायों को अपनाकर घर में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। आइए जानते हैं नए साल के पहले दिन क्या करें।

11:21 AM Nov 16, 2022 IST | Desk Team

अगर आप भी चाहते हैं कि नए साल 2023 में आपको भाग्य का साथ मिले और जीवन में आप खूब तरक्की करें, तो नए साल पर इन उपायों को अपनाकर घर में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। आइए जानते हैं नए साल के पहले दिन क्या करें।

नववर्ष 2023  नया साल आने से पहले घर में आए ये खास चीज  मिलेगा भाग्य का साथ
नया साल उनके जीवन में खुशियां लेकर आए हर व्यक्ति यही चाहता है। नया साल 2023 आने मे कुछ ही समय रह गया है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहे इसके लिए नए साल पर लोग मंदिर जाते हैं।कहते हैं कि नए साल अगर शुभ काम किए जाएं, तो सालभर शुभ फल की प्राप्ति होती है।
अगर आप भी चाहते हैं कि नए साल 2023 में आपको भाग्य का साथ मिले और जीवन में आप खूब तरक्की करें, तो नए साल पर इन उपायों को अपनाकर घर में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। आइए जानते हैं नए साल के पहले दिन क्या करें।
1- ठोस चांदी का हाथी- नया साल शुरू होने से पहले  इसको घर में रखें। ज्योतिष के अनुसार इसका चमत्कारिक प्रभाव होता है।राहु और केतु का बुरा प्रभाव समाप्त होता है,साथ ही व्यक्ति के व्यापार तथा नौकरी में उन्नति होती रहती है। हाथी रखने से घर में शांति तथा सुख समृद्धि बनी रहती है।
2 -गणेश जी की मूर्ति खरीदें- नए साल पर घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए गणेश जी की प्रतिमा  खरीदकर लाएं और स्थापित करें। वहीं, अगर घर में पहले से ही गणेश जी की मूर्ति स्थापित है, तो उनकी पूजा-उपासना करें। ज्योतिषियों का कहना है कि नए साल पर गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
3- तुलसी का पौधा लगाएं- हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना गया है। मान्यता है कि नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा और आरतीकरने से भगवान विष्णु  और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसलिए नए साल पर तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं।इससे घर में शुभ और मंगल का आगमन होगा। इतना ही नहीं, शाम के समय तुलसी जी की आरती करें।
4-  मोरपंख: मोरपंख को भी अत्यंत शुभ और चमत्कारिक माना जाता है।मोरपंख को भाग्यवर्धक माना जाता है। ये भाग्य के मार्ग की सारी रुकावटें दूर कर देता है,इसलिए ने साल पर मोर पंख घर जरुर लाएं।
5-  मोतीशंख: वैसे शंख तो ज्यादातर लोगों के घर में होगा लेकिन दक्षिणवर्ती शंख तथा मोती का शंख का अलग ही महत्व है।मोतीशंख थोड़ा चमकीला होता है। इस शंख को शंख को विधि-विधान से पूजन कर यदि तिजोरी में रखा जाए तो घर, कार्यस्थल, व्यापार स्थल तथा भंडार में पैसा टिकने लगता है।आमदनी बढ़ने लगती है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×