Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रमुख का बेंगलुरु में जोरदार स्वागत

कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को बेंगलुरु पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद से खड़गे का यह पहला बेंगलुरु दौरा है।

01:33 PM Nov 06, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को बेंगलुरु पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद से खड़गे का यह पहला बेंगलुरु दौरा है।

कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को बेंगलुरु पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद से खड़गे  का यह पहला बेंगलुरु दौरा है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार और पार्टी विधायकों एवं पदाधिकारियों ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
Advertisement
पार्टी के लिए शक्ति प्रदर्शन का मौका
बेंगलुरु पैलेस ग्राउंड में आज आयोजित किए जा रहे अभिनंदन समारोह- ‘सर्वोदय समावेश’ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) महासचिव और कर्नाटक के पार्टी प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद रहेंगे।पार्टी सूत्रों ने कहा कि कर्नाटक में यह पार्टी के लिए शक्ति प्रदर्शन का मौका होगा, जहां 6 महीने से भी कम समय में विधानसभा चुनाव होना है। कर्नाटक से राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री खड़गे प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को हराकर 19 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए थे।
गांधी परिवार के वफादार 80 वर्षीय खड़गे कर्नाटक के कलबुर्गी के रहने वाले हैं। वह पिछले 24 वर्षों में पहले गैर-गांधी कांग्रेस प्रमुख हैं। वह कर्नाटक से दूसरे AICC अध्यक्ष हैं। वह जगजीवन राम के बाद दूसरे दलित कांग्रेस प्रमुख भी हैं।
Advertisement
Next Article