होली पार्टी में निक बना रहे थे वीडियो, गलती से कटरीना संग विक्की कौशल को कर लिए कैप्चर
बीते हफ्ते प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भारत आये और यहां दोनों ने अपनी शादी के बाद पहली होली खेली। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल द्वारा आयोजित होली मिलन पार्टी में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल हुई थी पर इस में सबसे ज्यादा लाइमलाइट में प्रियंका और निक ही रहे।
01:39 PM Mar 09, 2020 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
बीते हफ्ते प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भारत आये और यहां दोनों ने अपनी शादी के बाद पहली होली खेली। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल द्वारा आयोजित होली मिलन पार्टी में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल हुई थी पर इस में सबसे ज्यादा लाइमलाइट में प्रियंका और निक ही रहे।
Advertisement

Advertisement
देसी गर्ल के ’विदेसी’ पति, निक जोनस ने अपनी पहली होली की तस्वीरें सोशल और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। ये तस्वीरें निक के फैंस को भी खूब पसंद आयी और काफी वायरल हुई। निक ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा , “मेरी पहली होली! भारत में अपने दूसरे घर में यहां ऐसे अविश्वसनीय लोगों के साथ जश्न मनाने का इतना मज़ा! “

इस भव्य होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास के अलावा विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडीज, सोनाली बेंद्रे, हुमा कुरैशी, डायना पेंटी, राजकुमार राव, पत्रलेखा और अन्य सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने भाग लिया। सबने मिलकर इस पार्टी में खूब एन्जॉय किया और पूरी तरह होली के रंग में रंगे दिखे।

प्रियंका चोपड़ा जो ईशा अंबानी के साथ बहुत अच्छी दोस्त हैं, अपने पति निक जोनस के साथ इस पार्टी में खूब लाइमलाइट में रही । प्रियंका चोपड़ा ने अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिज़ाइन रंगीन डिटेलिंग दिखाने वाली क्रीम रंग का कुर्ता पहना था। जबकि दूसरी ओर, निक जोनस ने पीसी के साथ एक मैचिंग कुर्ता पहना था।
निक ने जो इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जो खूब वायरल हुआ है। इस वीडियो में निक अपने फ़ोन से वीडियो बनाते नजर आ रहे है और उनके पीछे कटरीना और विक्की कौशल भी होली खेलते हुए दिखाई दे रहे है। हालांकि ये सब अचानक हुआ फैंस ने विक्की और कटरीना की करीबी को एक बार फिर स्पॉट कर लिया।
बता दें, विक्की कौशल और कटरीना कैफ आजकल अपने रिलेशनशिप की ख़बरों को लेकर काफी सुर्ख़ियों में है। अक्सर दोनों एक साथ स्पॉट किये जाते है पर दोनों ने अब तक अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साथ रखी है।
देखिये इस पार्टी की कुछ शानदार तस्वीरें और वीडियो:


अब देखिये निक की तस्वीरों पर फैंस के कुछ कमेँट्स :
1.

2.

3.
