Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Nisha Rawal का अपने ही मुंहबोले भाई से है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, पति Karan Mehra ने लगाए गंभीर आरोप

करण मेहरा पर पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इस मामले में करण को जेल तक जाना पड़ गया था। करण मेहरा और पत्नी निशा रावल का केस बीते 14 महीनों से कोर्ट में चल रहा है। हाल ही में करण ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निशा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। करण का कहना है कि निशा रावल का अपने ही मुंह बोले भाई रोहित सेठिया के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है।

10:19 AM Aug 05, 2022 IST | Desk Team

करण मेहरा पर पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इस मामले में करण को जेल तक जाना पड़ गया था। करण मेहरा और पत्नी निशा रावल का केस बीते 14 महीनों से कोर्ट में चल रहा है। हाल ही में करण ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निशा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। करण का कहना है कि निशा रावल का अपने ही मुंह बोले भाई रोहित सेठिया के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है।

स्टार प्लस के पॉपुलर
टीवी शो
ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ में नक्श का किरदार निभाकर घर घर तक अपनी पहचान बनाने वाले करण मेहरा की शादीशुदा जिंदगी बीते कई समय से काफी बुरे दौर से गुजर रही है। दोनों की जोड़ी की सबसे क्यूट जोड़ी
में से एक मानी जाती थी, फिर जब दोनों के
बीच अनबन की खबरें आने लगी तो, किसी को यकीन नहीं हुआ कि इन दोनों में कभी इस हद
तक लड़ाई भी हो सकती है।
निशा रावल ने करण मेहरा पर कई गंभीर आरोप
लगाए थे। हाल ही में करण ने निशा पर आरोप लगाते हुए एक ऐसी बात का खुलासा
किया, जिससे हर कोई हैरान है।

Advertisement

करण मेहरा पर पिछले
साल पत्नी निशा रावल ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इस मामले में करण को जेल
तक जाना पड़ गया था। करण मेहरा और पत्नी निशा रावल का केस बीते
14 महीनों से कोर्ट में चल रहा है। दोनों समय समय
पर मीडिया के सामने एक दूसरे पर तरह तरह के आरोप लगाते रहते है। हाल ही में करण ने
मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निशा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। करण का कहना
है कि निशा रावल का अपने ही मुंह बोले भाई रोहित सेठिया के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल
अफेयर चल रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस
में करण ने निशा पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए। करण ने कहा कि निशा उन्हें उनके बेटे
से मिलने ही नहीं देती और अपने मुंह बोले भाई के साथ उनके ही घर में
बीते 14 महीने से रह रही
हैं। करण के इस खुलासे के बाद हर कोई दंग रह गया। करण ने कहा कि रोहित वो शक्स है
जिन्होंने निशा का कन्यादान किया था। करण ने आगे यह भी बताया कि रोहित खुद पहले से
शादीशुदा है जिनकी
7 साल की एक बेटी है। करण का यह भी कहना है कि निशा के इस एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में निशा
की मां लक्ष्मी रावल को पहले से पता है।

करण ने बताया कि निशा
और रोहित सेठिया के बीच सिर्फ अफेयर ही नहीं चल रहा, बल्कि उनकी ओर से उन्हें और
उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। करण ने अपनी इस
प्रेस कॉन्फ्रेंस में निशा पर आरोप लगाने के साथ यह भी कहा कि हर किसी को लगता है
मर्द है तो गलत ही होगा
, लेकिन अगर ये
सच्चाई नहीं बताई गई तो पूरी दुनिया हमेशा उन्हें ही गलत समझेगी।

करण और निशा के
बीच चीजें बहुत खराब हो चुकी है। पिछले साल निशा ने करण के खिलाफ घरेलू हिंसा मामले
में एफआईआर दर्ज कराई थी और करण पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप भी लगाया था। उस
वक्त करण ने इन आरोपों को गलत ठहराया था। अब करण ने निशा पर उनके ही मुंहबोले भाई
के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। करण और निशा पहले ही तलाक के लिए
कोर्ट में अर्जी दे चुके है और फिलहाल यह दोनों अपने बेटे की कस्टडी के लिए
कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

 

 

 

Advertisement
Next Article